NEET विवाद के बीच विशाल ददलानी ने इंडियन आइडल की स्थिति स्पष्ट की

रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 16' से निकाले जाने की अफवाहों पर संगीतकार और गायक विशाल ददलानी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। सोशल मीडिया पर चल रहे दावों को खारिज करते हुए विशाल ने सीधे शो के सेट से एक वीडियो शेयर किया है.

दरअसल, NEET-UG पेपर लीक मामले पर सरकार की आलोचना के बाद ऐसी अफवाहें थीं कि निर्माताओं ने उन्हें जजों के पैनल से हटा दिया है। विशाल ने स्पष्ट किया कि वह शो का हिस्सा बने रहेंगे और लोगों से अपील की कि वे ऑनलाइन फैलाए जा रहे झूठ पर विश्वास न करें।

सेट से शेयर किया वीडियो, कहा- मैं यहां हूं विशाल ददलानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'इंडियन आइडल' के सेट से एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया। वीडियो की शुरुआत में वह रोने का नाटक करते नजर आते हैं, लेकिन तुरंत जोर से हंसते हैं और कहते हैं, 'मैं यहां हूं बेबी।'

इस पोस्ट के कैप्शन में विशाल ने लिखा, 'याद रखें, जो कुछ भी आप ऑनलाइन देखते हैं उस पर भरोसा न करें। इंटरनेट पर खूब हेराफेरी चल रही है. जो सही है उसके लिए लड़ते रहें और जो कहा जाना चाहिए उस पर खुलकर बोलते रहें।'

नीट पेपर लीक पर बयान के बाद अटकलें शुरू हो गईं यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब विशाल ददलानी ने NEET-UG परीक्षा पेपर लीक मामले से प्रभावित छात्रों के समर्थन में एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में उन्होंने परीक्षा प्रणाली और अधिकारियों के रवैये की कड़ी आलोचना की. विशाल ने लोगों से अपील की कि वे जाति-धर्म से ऊपर उठकर शिक्षित और समझदार नेता ही चुनें।

इसके तुरंत बाद कई सोशल मीडिया पेजों ने दावा करना शुरू कर दिया कि इंडियन आइडल के निर्माताओं ने उनकी राजनीतिक टिप्पणियों के कारण उनके खिलाफ कार्रवाई की है।

संगीतकार और गायक विशाल ददलानी।

संगीतकार और गायक विशाल ददलानी।

'सत्ता में बैठे लोग पढ़े-लिखे नहीं, देश बर्बाद हो जाएगा' अपने पहले वीडियो में विशाल ने कहा था कि NEET परीक्षा के पेपर लीक से देश के छात्रों का भविष्य खतरे में है. उन्होंने अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा था, 'सत्ता में बैठे लोग पढ़े-लिखे नहीं हैं और इससे भारत बर्बाद हो जाएगा.

चाहे लोग इसे पसंद करें या न करें, यह सच है। कृपया अपने और देश के सुरक्षित भविष्य के लिए बेहतर लोगों को वोट दें।' उन्होंने लोगों से अपील की थी कि वे अपने ही परिवार या जाति के अज्ञानी गुंडों को सत्ता में आने से रोकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13783/ 86

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!