वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री देवांगन 29 मई को 143 लाख से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन एवं लोकार्पण

रायपुर, 28 मई 2026

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 29 मई 2026 दिन शुक्रवार को कोरबा मे आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों मे शामिल होंगे। श्री देवांगन कोरबा नगर निगम क्षेत्र में लगभग 143.39 लाख रुपए की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत भी विशेष रुप से मौजूद रहेंगी.

मंत्री श्री देवांगन निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार अपरान्ह 3.45 बजे अपने निवास स्थान से प्रस्थान कर शाम 4.00 बजे इमलीडुग्गू कुम्हार मोहल्ला में 58.76 लाख रूपए भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिनमें वार्ड क्र. 06 रानी गेट दशहरा मैदान के सामुदायिक भवन के पास किचन शेड एवं शौचालय निर्माण राशि 4.00 लाख रूपए, वार्ड क्र. 07 अंतर्गत गायत्री स्कूल से आलू गोदाम तक पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य राशि 6.95 लाख रूपए, वार्ड क्र. 07 सिंधी मोहल्ला में शारदा गुप्ता घर के सामने मंच निर्माण कार्य राशि 5.00 लाख रूपए, वार्ड क्र. 08 इमली डुग्गू कुम्हार मोहल्ला में सामुदायिक भवन निर्माण राशि 10.00 लाख रूपए, वार्ड क्र. 08 अंतर्गत प्रायमरी स्कूल सीतामणी में बालिका शौचालय का निर्माण कार्य राशि 1.81 लाख रूपए, वार्ड क. 08 में मोतीसागर पारा सीतामणी पवन टेंट के पास से गोकुल गंज तक सड़क का डामरीकरण कार्य राशि 20.00 लाख रूपए, वार्ड क्र. 10 अंतर्गत रापाखर्रा बस्ती में मंच निर्माण कार्य राशि 6.00 लाख रूपए, वार्ड क्र. 10 इमली डुग्गू केबिन के पास मंच निर्माण कार्य राशि 5.00 लाख रूपए शामिल है।

मंत्री श्री देवांगन सायं 5.00 बजे राधा कृष्ण मंदिर अमरैय्यापारा पहुंचकर 84.63 लाख रूपए के निर्माण कार्याे का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। जिनमें वार्ड क्र. 01 अंतर्गत बालक मिडिल स्कूल कोरबा में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य राशि 8.07 लाख रूपए, वार्ड क्र. 06 इंदिरा नगर में सतनामी समाज के सामुदायिक भवन निर्माण राशि 15.00 लाख रूपए, वार्ड क्र. 14 अमरैय्यापारा राधाकृष्ण मंदिर के समीप न.पा.नि. द्वारा निर्मित भवन के ऊपर तल में आर.सी.सी. छत व अन्य विस्तार कार्य राशि 10.00 लाख रूपए, वार्ड क्र. 14 अमरैय्यापारा स्वास्थ्य केन्द्र में शौचालय एवं अतिरिक्त सुविधा राशि 7.00 लाख रूपए, वार्ड क्र. 02 न.पा.नि. मिशन रोड कोरबा कल्चुरी भवन के समीप डोम एवं सामुदायिक भवन राशि 25.00 लाख रूपए, वार्ड क्र. 01 कोरबा जोन अंतर्गत पेट्रोल पंप के पास ओव्हरब्रिज का सौंदर्गीकरण कार्य राशि 19.56 लाख रूपए शामिल है। इसके बाद वे चारपारा कोहड़िया के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13783/ 86

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!