चाय बेचने वाले वाले बयान पर प्रकाश राज ने पीएम मोदी पर साधा निशाना!

साउथ के मशहूर अभिनेता प्रकाश राज ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने नरेंद्र मोदी के चाय बेचने वाले दावे पर सवाल उठाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की है.

दरअसल, एक सोशल मीडिया यूजर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए लिखा था, 'मुझे पूरा यकीन है कि मोदी न तो चाय बेचने वाले थे और न ही भिखारी, वह जन्मजात झूठे हैं।'

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रकाश राज ने लिखा, “मुझे नहीं पता कि उन्होंने कभी चाय बेची या भीख मांगी. लेकिन मैं उनके झूठ का गवाह रहा हूं. बताओ, मेरी इस बात पर कौन-कौन सहमत है? बस पूछ रहा हूं.”

प्रकाश राज ने की आलोचना

नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयान के बाद प्रकाश राज की जमकर आलोचना हो रही है. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'जब आपको किसी व्यक्ति के खिलाफ कुछ भी ठोस नहीं मिल पाता है और आप उन पर शारीरिक हमला नहीं कर सकते हैं, तो आप चरित्र हनन और व्यंग्य का सहारा लेते हैं।'

इसी बीच एक यूजर ने लिखा, “सिर्फ आलोचना करने के बजाय आपको देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए। बकवास करने और सरकार की आलोचना करने के बजाय राष्ट्र निर्माण में मदद करें। क्या आपने कभी सरकार या देश के लिए कुछ किया है? लोग हमेशा ऐसा क्यों सोचते हैं कि सरकार उन्हें मुफ्त सुविधाएं देती रहे? नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारियां निभानी चाहिए।”

नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभिनेता प्रकाश राज के हालिया बयान-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13783/ 86

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!