रीवा लोकायुक्त ने की बड़ी ट्रैप कार्यवाही

रीवा ।

महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर व उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में लोकायुक्त संभाग रीवा के द्वारा ट्रैप कार्यवाही की गई,

नाम आवेदक – रमेश रजक पिता मंगल प्रसाद रजक उम्र–45 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक–3 बाणसागर देवलौंद तहसील ब्यौहारी जिला शहडोल,

आरोपी- लल्लू प्रसाद प्रजापति पिता स्वर्गीय बऊरा प्रसाद प्रजापति उम्र–44 वर्ष , निवासी वार्ड क्रमांक 10 ब्यौहारी जिला शहडोल, पद- खंड लेखक(स्थाई कर्मचारी) वृत्त बुड़वा कार्यालय तहसीलदार तहसील ब्यौहारी जिला शहडोल,
को
ट्रेप रिश्वत राशि- 75000/- रु लेते ट्रैप किया गया है,

घटना स्थल अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय ब्यौहारी जिला शहडोल के बाहर फोटो कॉपी की दुकान में यह कार्यवाही हुई है,

लोकायुक्त ने बताया कि…
शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि मेरे नाम से खेर माता रोड वार्ड नंबर 9 बाणसागर देवलौद में दुकान है, जिसे मेरे द्वारा दिसंबर 2017 में दिलीप सोनी को किराए पर दिया था जिसमें दिलीप द्वारा उक्त दुकान में सोने चांदी की दुकान किया हुआ है दुकान को खाली कराने में मेरा विवाद दिलीप सोनी से जनवरी 2026 में हो गया था, दोनों पक्षों की तरफ से थाना देवलौद में एफआईआर कराई गई थी।


थाना देवलौद द्वारा प्रकरण के निराकरण हेतु तहसील न्यायालय ब्यौहारी भेज दिया गया, तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू लल्लू प्रसाद प्रजापति द्वारा मुझसे बोला कि तुम्हारा प्रकरण एसडीएम न्यायालय ब्यौहारी में चला गया है, मैं वहां तुम्हारा काम करा दूंगा तुम 1 लाख रुपए अगर दो तो मैं एसडीएम साहब से तुम्हारे पक्ष में आदेश करवा दूंगा, नहीं तो दूसरी पार्टी के पक्ष में आदेश करवा दूंगा, लल्लू प्रसाद प्रजापति द्वारा मुझसे 75 हजार रूपए रिश्वत की मांग की गई,
शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त संभाग रीवा के द्वारा सत्यापन कराया गया, शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा रिश्वत की मांग करना पाया गया।


जिसके बाद टीम गठित कर आरोपी लल्लू प्रसाद प्रजापति
खंड लेखक को 75,000/- रुपए रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया है, आरोपी के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन अधिनियम 2018 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया, टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है,

ट्रेपकर्ता अधिकारी
प्रवीण सिंह परिहार उप पुलिस अधीक्षक विपुस्था लोकायुक्त कार्यालय रीवा एवं 12 सदस्यीय टीम के साथ कार्यवाही की जा रही है।


लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्यवाही को जा रही है,
लोकायुक्त ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई शासकीय अधिकारी कर्मचारी रिश्वत की माँग करे तो लोकायुक्त रीवा को मोबाइल नंबर- 98936 07619 पर संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!