June 10, 2026 11:12 pm

रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन

रायपुर, 05 जून 2026

रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन

रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन

वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 26 में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन स्थानीय नागरिकों की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना उनकी प्राथमिकता है। सामुदायिक भवन के निर्माण से क्षेत्र के नागरिकों को विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों, बैठकों एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में जनसुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। विकास कार्यों का उद्देश्य लोगों के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाना और सामाजिक अधोसंरचना को मजबूत करना है।

श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और जनआकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। इस अवसर पर रायगढ़ नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, स्थानीय जनप्रतिनिधि, वार्डवासी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!