September 13, 2026 3:05 am

BREAKING NEWS

Haiwaan Box Office Day 1: अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की सुस्त शुरुआत, पहले दिन कमाए सिर्फ ₹3 करोड़, 18 साल बाद भी नहीं चला ‘खिलाड़ी-अनाड़ी’ का जादू देश से जातिवाद खत्म हो जाएगा तो हम आरक्षण छोड़ देंगे’: रिजर्वेशन के विरोध पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का बड़ा पलटवार ब्रिक्स के मंच से पुतिन का G-7 पर तीखा हमला: बोले- ‘सो-कॉल्ड’ G-7 से कहीं आगे निकला ब्रिक्स, दुनिया की 40% जीडीपी हमारे पास प्रशांत किशोर : बस ‘एक और’ विधायक की दरकार, जानिए कैसे उच्च सदन के जरिए विपक्ष की नई धुरी बनने की तैयारी में हैं PK शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में प्रधानाचार्यों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण : केशव प्रसाद मौर्य AC Deal Alert: 1.5 टन LG Split AC आधी कीमत पर! ₹72,000 वाला मॉडल अब मात्र ₹38,000 में; फ्लिपकार्ट-अमेजन पर मची लूट

चित्रकूट पेड़ से लटकता मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र में एक पेड़ से लटकता शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना सड़क किनारे की है, जहां स्थानीय लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जियालाल निवासी लखीमपुर, जिला कौशांबी के रूप में हुई है। पुलिस ने जियालाल के परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उनके घर में कोहराम मच गया। परिजन तुरंत कौशांबी से चित्रकूट पहुंचे। 

थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि शव एक पेड़ से लटकता हुआ मिला। शुरुआती जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!