September 13, 2026 4:36 am

BREAKING NEWS

साप्ताहिक लव राशिफल 14 से 20 सितंबर 2026: कर्क और कन्या राशि समेत इन राशियों की लव लाइफ में आएगा बड़ा भूचाल भारतीय जूनियर हॉकी ने रचा इतिहास, मलेशिया को 3-1 से हराकर फाइनल में बनाई जगह BSNL का बड़ा दांव: जियो-एयरटेल की उड़ी नींद! ₹500 से कम में 3 महीने की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और क्रिकेट फैंस के लिए धांसू ऑफर नौकरी के लिए बढ़ाई गई आयु सीमा, छत्तीसगढ़ कैबिनेट के इन 5 बड़े फैसलों ने राज्य में मचाई धूम 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स दिल्ली नहीं गुजरात में: 70 साल पुरानी परंपरा टूटने पर मचे सियासी घमासान के बीच भड़के परेश रावल, बोले- ‘क्या गुजरात पाकिस्तान में है?’ मध्यावधि चुनावों से ठीक पहले नस्लवादी विवाद में घिरी ट्रंप सरकार, भारतीय वोटर्स खिसकने के डर से हटाया गया कंट्रोवर्शियल एड

13 वर्षीय बच्ची ने फांसी लगाकर दी जान, घर में मचा कोहराम

चित्रकूट भरतकूप थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में 13 वर्षीय खुशी, पुत्री चुन्नू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक, खुशी का ऐसा कदम उठाने का कोई कारण स्पष्ट नहीं है। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि बच्ची के फांसी लगाने की जानकारी मिली थी। मौके पर जाकर जरूरी कार्रवाई की गई। 

थाना प्रभारी बोले- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज


थाना प्रभारी ने बताया, “प्रारंभिक जांच में फांसी लगाने की बात सामने आई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के पीछे की असली वजह का पता चल पाएगा। फिलहाल, मामले की गहनता से जांच की जा रही है।” 

घटना से गांव में शोक की लहर है। परिजन और ग्रामीण बच्ची की मौत को लेकर सदमे में हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हर पहलू पर गौर किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!