June 12, 2026 10:12 pm

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए बिछा रेड कारपेट, 9,580 करोड़ रुपये के मिले प्रस्ताव फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल श्री डेका उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर ठेकेदार को नोटिस जारी, निरीक्षण के दौरान काम की धीमी प्रगति पर जताई थी नाराजगी हर वर्ग की खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है सरकार, तेज गति से दौड़ रहा है छत्तीसगढ़ का विकास: मंत्री श्री टंक राम वर्मा हमने बनाया है हम ही संवारेंगे : बीते ढाई साल में पूरे हुए 10.60 लाख ग्रामीण आवास, देश में रोज सबसे अधिक संख्या में आवास पूरे कर रहा छत्तीसगढ़ अभिषेक बनर्जी ने सीआईडी ​​जांच पर सवाल उठाए, अमित शाह के खिलाफ भी ऐसी ही कार्रवाई की मांग की

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अनूप रंजन पांडेय को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2025 मिलने पर दी बधाई

 

रायपुर, 11 जून 2026

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ की लोक कला एवं लोक संगीत को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाने वाले श्पद्मश्रीश् अनूप रंजन पांडेय जी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2025 से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि यह सम्मान अनूप रंजन पांडेय जी की वर्षों की साधना, समर्पण और लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति उनके अमूल्य योगदान का गौरवपूर्ण प्रतिफल है। उन्होंने अपनी कला और संगीत के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अनूप रंजन पांडेय जी की यह उपलब्धि प्रदेश के कलाकारों, युवाओं और लोक संस्कृति से जुड़े लोगों के लिए प्रेरणादायी है। उनका सम्मान पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और गौरव का विषय है।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि अनूप रंजन पांडेय जी भविष्य में भी अपनी कला के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!