
संचिता ने फिल्म 'छावा' में ताराबाई का किरदार निभाया था।
टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले का निधन हो गया है। एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, 30 वर्षीय अभिनेत्री की मौत आत्महत्या से हुई। हालाँकि, मामले के संबंध में कोई और आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।
संचिता उगले ने कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया था। वह 'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया' जैसे कई पॉपुलर टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने फिल्म 'छावा' में भी काम किया था, जिसमें विक्की कौशल मुख्य भूमिका में नजर आए थे.

पुलिस ने रिपोर्ट में बताया कि संचिता अपने माता-पिता और बहन के साथ रहती थी। घटना के वक्त वह घर पर अकेली थी। शुरुआती जांच में पता चला कि उसने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई है। पुलिस को घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. मामले की जांच जारी है.
(खबर अपडेट की जा रही है)
Post Views: 29









