September 13, 2026 2:11 am

BREAKING NEWS

मोदी-जिनपिंग मुलाकात: ब्रिक्स में LAC और निवेश पर बड़ी डील की उम्मीद सुनील गावस्कर का आईसीसी और बीसीसीआई पर फूटा गुस्सा, खिलाड़ियों के बिजी शेड्यूल और घरेलू क्रिकेट पर दी कड़ी सलाह धमतरी सड़क हादसे में बिस्तर पर पड़ी 10 साल की जिंदगी, मुख्यमंत्री के एक फोन कॉल ने जगाई मदद और इलाज की नई उम्मीद 85 करोड़ रुपये लोन लेकर गिरवी प्रॉपर्टी बेचने का खेल, गयाजी में ED की बड़ी कार्रवाई – कर्मचारियों के सम्मान, सुविधा और सामाजिक सुरक्षा को डबल इंजन सरकार ने दी नई मजबूती : केशव प्रसाद मौर्य Free Solar Panel Scheme: अब बिना एक रुपया खर्च किए छत पर लगेगा सोलर पैनल, भारी बिजली बिल से हमेशा के लिए मिलेगी राहत; जानें आवेदन का पूरा तरीका

Rewa:सिगरेट की चिंगारी से जिंदा जला युवक, इलाज के दौरा हुई मौत

बोतल से मोटरसाइकिल में पेट्रोल डालने के बाद पी रहा था सिगरेट, शरीर में पेट्रोल के छीटें पड़ने से हुआ हादसा


Rewa। सिगरेट की चिंगारी से एक व्यक्ति के जिंदा जलने से मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। यह शख्स बोतल से मोटरसाइकिल में पेट्रोल डालने के बाद सिगरेट पी रहा था। तभी पेट्रोल डालते वक्त पेट्रोल के शरीर में छीटें पड़ने से सिगरेट जलाते ही आग युवक के शरीर में जा लगी और देखते ही देखते युवक पूरी तरह से झुलाज गया। जिसकी रीवा में उपचार के दौरान मौत होगई है।


दरअसल यह हैरान कर देने वाली घटना सिंगरौली जिले के खटाई गढ़वा गांव की है। जहां बीते दिवस आज में झूलझे युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि सौरभ कुमार वर्मा मोटर साइकिल का पेट्रोल खत्म हो जाने के बाद बोतल में पेट्रोल लेकर आया और फिर मोटरसाइकिल में डाल रहा था जिस दौरान उसने सिगरेट जलाई तो आग भड़क उठी, और आग में युवक बुरी तरह से जुलझ गया। बताया गया है की बोतल से पेट्रोल डालते वक्त पेट्रोल के चीते युवक के शरीर पर पड़े थे और पेट्रोल डालने के तुरंत बाद उसने सिगरेट जला ली थी जिससे आग उसके शरीर में जा लगी और वह देखते ही देखते आग में बुरी तरह झुलाज गया।


फिलहाल आग में जुलजे युवक को आनन – फानन में देर रात उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान ही युवक की मौत हो गई है। फिलहाल अस्पताल चौकी पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। और मर्ग डायरी पुलिस सिंगरौली के सुपुर्द की जाएगी। जिस पर पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!