March 14, 2026 1:43 am

MP के छह शहरों में शीतलहर का प्रभाव, पचमढ़ी में पारा 2.4 डिग्री

भोपाल(MP)। हवाओं के रुख में परिवर्तन होने से मध्य प्रदेश में रात के तापमान में कुछ वृद्धि होने लगी है। इससे कड़ाके की ठंड से मामूली राहत मिली है। चार शहरों पचमढ़ी, मंडला, उमरिया और नौगांव में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम रहा। बुधवार को प्रदेश में सबसे कम 2.4 डिग्री सेल्सियस तापमान पचमढ़ी में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले तीन दिन में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है।

रात के तापमान में हो सकती बढ़त


मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि पाकिस्तान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ एवं प्रेरित चक्रवात के प्रभाव से हवाओं का रुख पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी हो रहा है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में कुछ वृद्धि होने लगी है। अगले तीन दिन में प्रदेश में रात के तापमान में तीन से चार डिग्री तक की बढ़त हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?