
रायपुर, 3 जुलाई 2026
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रायपुर प्रेस क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष श्री सुखनंदन बंजारे के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि श्री सुखनंदन बंजारे का असामयिक निधन अत्यंत दुःखद है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से पत्रकार जगत एवं समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
Post Views: 37








