April 19, 2025 3:40 pm

BREAKING NEWS

विश्व रिकॉर्ड धारी ,एवरेस्ट विजेता मेघा परमार आएंगी रीवा

शांति एवं सद्भावना महोत्सव में होंगी शामिल

रीवा। विश्व के समस्त महाद्वीपों के सबसे ऊंचे पर्वतों पर तिरंगा लहराने के साथ ही विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराने वाली तथा सबसे कम समय में समुद्र की सर्वाधिक गहराई तक स्कूबा डाइविंग में विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने वाली देश की साहसी बिटिया एवं यूथ आइकॉन मेघा परमार रीवा आ रही है ,जो ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय के ऐतिहासिक प्रांगण में आगामी 1 जनवरी को प्रातः 7:00 से होने वाले 39 में शांति एवं सद्भावना महोत्सव में रीवा नगरवासियों के साथ कदम से कदम मिलाकर भागीदारी करेगी।

शांति एवं सद्भावना महोत्सव के संयोजक एवं नगर पालिक निगम रीवा के ब्रांड एंबेसडर डॉ मुकेश येंगल ने जानकारी देते हुए बताया कि देश की यूथ आइकॉन व एवरेस्ट गर्ल के नाम से सुप्रसिद्ध मेघा परमार इस पृथ्वी के पांचो महाद्वीपों में के सबसे ऊंचे पर्वतों पर भारत का तिरंगा लहराने वाली पहली महिला है।

उन्होंने 5 वर्ष पूर्व विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराने के साथ ही अफ्रीका के तंजानिया देश के विश्व प्रसिद्ध पर्वत *किलमिनजारो*, रूस के सबसे ऊंचे पर्वत *एलब्रश* सहित पांचो महाद्वीपों के सबसे ऊंचे पर्वतों पर तिरंगा लहरा चुकी हैं। इसके साथ ही समुद्र की गहराइयों में सबसे कम समय में स्कूबा डाइविंग कर विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर चुकी है। जो आगामी 1 जनवरी को रीवा के शांति एवं सद्भावना महोत्सव में विशेष तौर पर शामिल होंगी। उल्लेखनीय है कि सामाजिक सरोकारों में मध्यप्रदेश में अपना विशेष स्थान रखने वाले समाजसेवी एवं शिक्षाविद डॉ मुकेश येंगल के सद्प्रयासों से सन 2000 में कारगिल युद्ध के चार कोबरा कमांडो रीवा आए थे।

इसके बाद सन 2021 में विश्व रिकॉर्ड धारी अंतरराष्ट्रीय शटलर, अर्जुन अवार्ड से सम्मानित अभिन्न श्याम इस आयोजन में शामिल हुए ।सन 2022 में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद् जी के सुपुत्र तथा विश्व हॉकी चैंपियनशिप के गोल्ड मेडलिस्ट होने के साथ अर्जुन अवार्डी ओलंपियन अशोक कुमार जी रीवा आए। इसी क्रम में सन 2023 में सेवा के सर्वोच्च गैलेंट्री अवॉर्ड परमवीर चक्र से सम्मानित कारगिल युद्ध के रियल हीरो योगेंद्र सिंह यादव ने रीवा आकर इस आयोजन का मान बढ़ाया है ।

अब सन 2025 के शांति एवं सद्भावना महोत्सव में नगर वासियों एवं शांति धावकों के साथ एवरेस्ट गर्ल मेघा परमार आयोजन का हिस्सा बनेगी। आयोजन समिति के सदस्यों ने नगर के समस्त विद्यालयों महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं ,एनसीसी कैडेट्स, अधिवक्ता गण, समाजसेवियों, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथियों, विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय संगठनों के प्रतिनिधियों, व्यापारी बंधुओ आदि सभी से आवाहन किया है कि वे 1 जनवरी को सुबह इस महोत्सव में शामिल होकर देश के इस विलक्षण व महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आंदोलन में सहभागी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!