कृषक उन्नति योजना से किसानों को मिली नई आर्थिक शक्ति

रायपुर, 06 जुलाई 2026

राज्य सरकार की कृषक उन्नति योजना प्रदेश के किसानों के लिए आर्थिक संबल बनकर उभर रही है। योजना के तहत प्रदान की जा रही प्रोत्साहन राशि किसानों को खेती में निवेश बढ़ाने, आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने तथा परिवार की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा करने में सहायक सिद्ध हो रही है।
प्रदेश के विभिन्न जिलों के किसान इस योजना से लाभान्वित होकर अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं और खेती को अधिक लाभकारी बना रहे हैं। इसी कड़ी में सूरजपुर जिले के सोहागपुर ग्राम के किसान श्री रमेश सिंह की कहानी कृषक उन्नति योजना के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाती है।

गोड़ जनजाति से संबंध रखने वाले श्री रमेश सिंह के पास लगभग 10 हेक्टेयर कृषि भूमि है। वर्ष 2025-26 में उन्होंने 255 क्विंटल धान का विक्रय किया, जिसके एवज में उन्हें कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 1 लाख 86 हजार 405 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई।

श्री रमेश सिंह ने इस राशि का उपयोग उन्नत किस्म के बीज, उर्वरक एवं कीटनाशकों की खरीदी में किया, जिससे खेती की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता में वृद्धि हुई है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बच्चों की शिक्षा तथा परिवार की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को भी प्राथमिकता दी है।

श्री रमेश सिंह का कहना है कि योजना से प्राप्त आर्थिक सहयोग ने उनकी खेती को नई दिशा दी है। अब वे आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाते हुए बेहतर उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं तथा परिवार का जीवन स्तर भी पहले की तुलना में अधिक सुदृढ़ हुआ है।

कृषक उन्नति योजना प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में नवाचार, उत्पादकता वृद्धि और ग्रामीण समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह योजना किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाते हुए आत्मनिर्भर और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रभावी योगदान दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!