धार ओवरब्रिज के गड्ढे | दुर्घटना का खतरा बढ़ गया

  • अंग्रेजी समाचार
  • स्थानीय
  • म.प्र
  • धार ओवरब्रिज के गड्ढे | दुर्घटना का खतरा बढ़ गया | ₹120 करोड़ का ब्रिज फेल

धार के नौगांव क्षेत्र में इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन हाईवे पर रेलवे द्वारा करीब 120 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए ओवरब्रिज की सड़क चार महीने में ही खराब होने लगी है। डामर उखड़ने से जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और नीचे की गिट्टी दिखाई देने लगी है। दूसरी लेन खुली न होने के कारण दोनों तरफ का ट्रैफिक एक ही लेन से गुजर रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

मार्च में यातायात शुरू हुआ

रेलवे ट्रैक के परीक्षण के लिए मार्च में ओवरब्रिज को यातायात के लिए खोल दिया गया था। कहा गया था कि जून में इसका दूसरा लेन भी खोल दिया जाएगा, लेकिन अभी तक इसे चालू नहीं किया जा सका है।

एक लेन पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया

दूसरी लेन बंद होने से दोनों दिशाओं का सारा ट्रैफिक एक लेन पर डायवर्ट किया जा रहा है। लगातार भारी वाहनों के परिचालन से सड़क की ऊपरी परत तेजी से क्षतिग्रस्त हो रही है. एक ही लेन पर दो तरफा यातायात होने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।

धूल, बजरी और गड्ढों से वाहन चालक परेशान

टूटी सड़क और खुली बजरी से उड़ रही धूल दुपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को बेहद सावधानी से गुजरना पड़ता है।

लोग गड्ढों से परेशान हैं

लोग गड्ढों से परेशान हैं

रेलवे ने दी ये सफाई

रेलवे विभाग का कहना है कि ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अभी पूरी तरह से पूरा नहीं हुआ है. विभाग के मुताबिक, दोनों लेन खुलने के बाद सड़क का अंतिम निर्माण कार्य और पुल को पूरी तरह से व्यवस्थित करने के लिए आवश्यक मरम्मत की जायेगी.

लेकिन, 120 करोड़ रुपये की लागत से बने ओवरब्रिज की सड़क महज चार माह में ही खराब हो जाना निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!