July 14, 2026 11:21 pm

ग्वालियर शिंदे की छावनी में विशाल सिंकहोल

ग्वालियर में शिंदे की छावनी स्थित लक्ष्मण तलैया के पास सड़क धंस गई। अचानक सड़क के बीच में एक बड़ा गड्ढा बन गया, जिससे व्यस्त मार्ग पर यातायात बाधित हो गया।

वाहन चालकों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर स्थानीय निवासी मौके पर जमा हो गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल मरम्मत की मांग करने लगे।

स्थानीय निवासियों के मुताबिक, यह मार्ग शहर की मुख्य सड़कों में से एक है, जिस पर दिन भर दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहनों का आना-जाना लगा रहता है. सड़क के बीच अचानक गड्ढा बन जाने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है.

कई वाहन चालकों को गड्ढा देखकर अचानक ब्रेक लगाना पड़ा, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। लोगों ने इलाके में अस्थायी रूप से बैरिकेडिंग कर दी और ड्राइवरों को सावधानी से आगे बढ़ने की सलाह दी।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले कुछ समय से शहर के अलग-अलग इलाकों में लगातार सड़कें टूटने की घटनाएं सामने आ रही हैं. बारिश के दौरान कमजोर निर्माण और भूमिगत पाइपलाइन लीकेज जैसी समस्याएं इसकी वजह बताई जा रही हैं। उनका आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है.

घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम और संबंधित विभाग के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए मौके पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया. लोगों की मांग है कि सड़क की तुरंत मरम्मत कराई जाए और पूरे इलाके का तकनीकी निरीक्षण कराया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो.

शहर में लगातार सामने आ रही सड़क धंसने की घटनाओं ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और रखरखाव व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

नागरिकों ने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते ऐसी सड़कों की मरम्मत और निगरानी नहीं की गई तो बड़ा हादसा हो सकता है. उन्होंने सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!