
सावरकर के पोते सात्यकी ने कहा कि नेहरू, सुभाष चंद्र बोस के खिलाफ थे.
स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के प्रपौत्र सात्यकी ने राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में मंगलवार को पुणे की विशेष अदालत में बयान दिया. उन्होंने दावा किया कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस के खिलाफ थे और उन्होंने ब्रिटिश समर्थक नीतियां अपनाई थीं।
राहुल गांधी का प्रतिनिधित्व वकील मिलिंद पवार ने किया. जिरह के दौरान सात्यकी ने कहा, सावरकर की संपत्ति जब्त कर ली गई और उनकी बैरिस्टर की डिग्री रद्द कर दी गई.
सात्यकी का दावा- नेहरू बोस के खिलाफ थे
सात्यकी ने अदालत में दावा किया कि नेहरू ने कहा था कि वह सुभाष चंद्र बोस और उनकी पार्टी से भी लड़ेंगे। इससे नेहरू का बोस विरोध सिद्ध होता है। ये तथ्य मैंने 'जवाहरलाल नेहरू के चयनित कार्य' से लिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मैडम कामा, भगत सिंह और शरद पवार जैसे नेताओं ने सावरकर की प्रशंसा की थी.
जानिए, क्या है सावरकर मानहानि केस
सात्यकी ने मार्च 2023 में लंदन में दिए गए एक भाषण को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। राहुल पर सावरकर के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप था।
पुणे पुलिस ने 27 मई 2024 को अपनी रिपोर्ट में कहा कि राहुल गांधी ने सावरकर को बदनाम किया है. राहुल गांधी ने मामले में खुद को निर्दोष बताया।
लंदन में कहा- सावरकर ने एक मुसलमान को पीटा था
राहुल पर आरोप है कि उन्होंने मार्च 2023 में लंदन में एक भाषण में सावरकर की किताब का हवाला देते हुए दावा किया था कि सावरकर और उनके 5-6 दोस्तों ने एक बार एक मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई की थी और वे इससे खुश थे।
उसी भाषण का हवाला देते हुए सात्यकी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है. सात्यकी ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई, न ही सावरकर ने ऐसा कुछ लिखा.








