November 13, 2026 10:09 pm

BREAKING NEWS

रायपुर, 13 नवंबर 2026 छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग नवा रायपुर द्वारा नगरपालिकाओं के आम/उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के संबंध में निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए 13 नवंबर 2026 को संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने बताया कि नगरपालिका आम निर्वाचन हेतु कुल 428 पदों, जिनमें 04 नगरपालिक निगम क्रमशः भिलाई, भिलाई चरौदा, रिसाली एवं बीरगांव के महापौर, 14 अध्यक्ष, 400 पार्षद तथा उप-निर्वाचन हेतु 1 अध्यक्ष एवं 9 पार्षद पदों के लिए निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली 01 अक्टूबर 2026 की संदर्भ तिथि के आधार पर तैयार की जा रही है। निर्वाचक नामावली के लिए प्ररूप क-1 में ऐसे मतदाताओं से आवेदन लेने की तिथि में वृद्धि की गई है, जिनके नाम संबंधित नगरीय निकाय से संबंधित क्षेत्र के विधानसभा की निर्वाचक नामावली में 19 नवंबर 2026 तक होंगे । ऐसे मतदाता 20 नवंबर 2026 तक प्ररूप क-1 में केवल रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। इस संबंध में यह भी बताया गया कि प्राप्त दावा-आपत्ति के निराकरण के पश्चात् 30 नवंबर 2026 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचक नामावली प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। नगरपालिका आम/उपनिर्वाचन दिसंबर 2026 के लिए निर्वाचक नामावली का संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी ऑस्ट्रेलियाई खुफिया एजेंसी और पुलिस से लेकर जापान के मंत्रालयों तक कामकाज ठप महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में छह जिलों के अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण कबीरधाम जिले में 18 नवंबर को मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस MP में दूध हुआ महंगा! अमूल के बाद सांची ने भी बढ़ाए दाम, ₹4 प्रति लीटर तक बढ़ोतरी

रायपुर में विशेष लोक अदालत का बड़ा असर: 847 चेक बाउंस मामले निपटे, पक्षकारों को मिली बड़ी राहत

रायपुर, 18/07/2026

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम के मामलों के संबंध में विशेष लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय रायपुर में किया गया । उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा विडियो कान्फेंसिंग के माध्यम से किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री बलराम प्रसाद वर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विनय प्रधान, अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.), आनंद कुमार सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अविनाश कुमार दुबे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अन्य न्यायाधीशगण उपस्थित रहे।
चेक बाउंस के अधिक से अधिक मामलों के निराकरण के लिए जिला न्यायालय रायपुर में 19 विशेष खण्डपीठों का गठन किया गया था, जिसमें लगभग 1800 मामलों को रखा गया तथा पक्षकारों के आपसी राजीनामा एवं समझौता के आधार पर कुल 847 चेक बाउंस के प्रकरणों का निराकरण किया गया। उक्त 847 चेक बाउंस के प्रकरण में कुल समझौता राशि 22,79,86,157/- (बाईस करोड़ रूपये से अधिक) का विशेष लोक अदालत के माध्यम से निपटारा हुआ । लोक अदालत के माध्यम से मामलों केे निराकरण का महत्व इसलिए भी है कि ऐसे मामलों मे अपील का प्रावधान नहीं है। लोक अदालत का आदेश अंतिम होता है। विवाद के पक्षकारों के मध्य की कटुता व वैमनस्यता समाप्त होती है तथा विवाद का अंतिम रूप से निराकरण हो जाता है। सभी लोक अदालत हाईब्रिड मोेड से होने के कारण पक्षकारों को भौतिक एवं वर्चुवल रूप से उपस्थित होने की सुविधा मिलती है, जिससे भी लोक अदालत के माध्यम से निराकरण होने वाले प्रकरणों की संख्या में अभिवृद्धि हो रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!