भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

रायपुर, 25 जुलाई 2026

भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा भगवान जगन्नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश एवं रायगढ़ जिले की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

पूजा-अर्चना के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े तथा सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल का वास हो। उन्होंने मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं से भी आत्मीय मुलाकात की और सभी के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के जयघोष के साथ पूजा-अर्चना में सहभागिता की। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों के सुखद, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना करते हुए भगवान जगन्नाथ से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!