November 16, 2026 9:28 pm

BREAKING NEWS

जमगला धान खरीदी केंद्र में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने किया धान खरीदी का शुभारंभ विशेष लेख : किसान हितैषी नीतियों से कृषकों को मिल रहा संबल, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से खुशहाल हो रहे अन्नदाता भारत ने UN में मृत्युदंड पर रोक के प्रस्ताव के खिलाफ किया मतदान, 133 देशों ने किया समर्थन बुल्गारिया के ताकतवर एथलीट ने सिर्फ 23 सेकंड में 45 टन वजनी विमान खींचकर रचा इतिहास अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की दुर्लभ पांडुलिपियां और ताम्रपत्र बने आकर्षण का केंद्र सूर्यकुमार यादव का कहर जारी, गुजरात के खिलाफ चौकों-छक्कों की बरसात कर मुंबई को दिलाई धमाकेदार जीत

जशपुर में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

रायपुर, 26 जुलाई 2026

’जशपुर में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ’

’जशपुर में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ’

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को जशपुर के अंतरराष्ट्रीय स्तर के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में भव्य समारोह के साथ हुआ। यह प्रतियोगिता 26 से 29 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश के पांचों संभागों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता का शुभारंभ जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने ध्वजारोहण कर तथा विभिन्न टीमों की सलामी लेकर किया। प्रतियोगिता में पांच संभागीय मुख्यालयों से 160 बालक एवं 80 बालिकाओं सहित कुल 240 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनके साथ 35 से अधिक कोच एवं मैनेजर भी उपस्थित हैं।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने खिलाडि़यों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ अपने जिले एवं राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने का आह्वान किया।

नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत ने कहा कि जशपुर के लिए यह गर्व का विषय है कि लगातार दूसरे वर्ष राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी 25वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया था। जशपुर में विकसित आधुनिक एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान खिलाडि़यों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है, जिससे जिले में हॉकी खेल को नई पहचान मिल रही है।उद्घाटन समारोह में नगर पालिका परिषद जशपुर के अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, उपाध्यक्ष श्री यशप्रताप सिंह जूदेव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी, स्कूली बच्चे एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!