November 17, 2026 11:56 am

BREAKING NEWS

Apple ने लॉन्च किया AI Health ऐप, हेल्थ सेक्टर में ChatGPT को देगा टक्कर? समंदर के बीच जहाज पर कैप्टन ने मनाया छठ महापर्व, वीडियो हुआ वायरल 9 दशक बाद उज्जैन की वैश्य टेकरी में फिर होगी खुदाई, पुरातात्विक रहस्यों से उठेगा पर्दा भारतीय सेना में बड़ा बदलाव संभव, खत्म हो सकता है ब्रिगेडियर पद; कर्नल बनेंगे सीधे मेजर जनरल Russia-Ukraine War Escalates: क्रीमिया के रणनीतिक कर्च ब्रिज पर यूक्रेन का भीषण हमला, रूसी एयर डिफेंस ने एक ही रात में 1,300 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन मार गिराने का किया बड़ा दावा, ब्लैक सी में हाई-अलर्ट Romelu Lukaku Retirement: बेल्जियम के सबसे सफल फुटबॉलर रोमेलु लुकाकू ने 16 साल बाद अंतरराष्ट्रीय करियर को कहा अलविदा

नागरिक सुविधाओं को नई पहचान दे रहे सेवा सेतु केंद्र – Aj Ki News

रायपुर, 27 जुलाई 2026

राज्य शासन द्वारा कई तरह की शासकीय सेवाएं एक ही स्थान पर सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के ’’सेवा सेतु केंद्र’’ संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से जाति, निवास, आय, विवाह, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अनेक आवश्यक सेवाओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है, जिससे लोगों के समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है तथा शासन की सेवाओं तक उनकी पहुंच और अधिक सुगम बन रही है।

बिलासपुर के मस्तुरी विकासखंड के सेवा सेतु केंद्र में श्री शुभम यादव ने विवाह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन प्राप्त होने के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए उनका विवाह प्रमाण पत्र शीघ्र तैयार कर उपलब्ध करा दिया गया। शुभम यादव ने बताया कि सेवा सेतु केंद्र की व्यवस्था से उन्हें बिना किसी परेशानी के समय पर प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन, जिला प्रशासन तथा सेवा सेतु केंद्र के कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल आम नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी और सुविधाजनक साबित हो रही है।

सेवा सेतु केंद्र शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराकर राज्य में सुशासन को मजबूती प्रदान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!