November 12, 2026 11:52 am

BREAKING NEWS

उत्तराखंड में आपदा पीड़ितों को बड़ी राहत, मौत पर अब मिलेंगे 8 लाख रुपये; मकान और फसल नुकसान का मुआवजा भी बढ़ा Jensen Huang Affair: Nvidia CEO जेनसेन हुआंग पर दूसरा अफेयर बम! अपनी ही कंपनी की VP से रिश्तों का आरोप, होटल में रिकॉर्डिंग का दावा कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; चार घायल, चालक की मौत इंदौर-भोपाल मेट्रो यात्रियों को बड़ा तोहफा, नेशनल मोबिलिटी कार्ड से मिलेगी 25% छूट Devnarayan Chhatra Free Scooty Yojana 2026: देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना की मेरिट लिस्ट जारी, यहां से तुरंत चेक करें अपना नाम 8वें वेतन आयोग पर केंद्रीय कर्मचारियों को झटका! सैलरी बढ़ने में लग सकते हैं 15 महीने, जानें क्या है वजह

श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कोपाबेड़ा शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर,  29 जुलाई 2026

 श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कोपाबेड़ा शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने बुधवार को कोंडागांव जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान कोपाबेड़ा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में आश्रम के पहले गुरु श्री शिवानंद जी महाराज को स्मरण करते हुए उनका भी पूजन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री सेवकराम नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी, श्री दीपेश अरोरा, श्री जितेन्द्र सुराना, श्री कुलवंत चहल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इससे पहले उन्होंने सर्किट हॉउस में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और विभागीय अधिकारी से जिले में कृषि कार्य के प्रगति, खाद बीज की उपलब्धता, वर्षा की स्थिति एवं विभागीय योजनाओं के प्रगति के संबंध में चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, एसडीएम श्री अजय उरांव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!