November 14, 2026 9:14 pm

BREAKING NEWS

सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व: राज्यपाल श्री रमेन डेका वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने पाकिस्तान के खिलाफ जड़ी तूफानी फिफ्टी, फाइनल में दिखाया जलवा राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का किसान हितैषी निर्णय : अब कम धान बेचने पर भी प्रति एकड़ मिलेगी पूरी 13,839 रुपये की अंतर राशि एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग का बड़ा खुलासा: अफेयर छिपाने के लिए कंपनी के शीर्ष अधिकारियों से भी बोला था झूठ

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से मिली बिजली बिल की चिंता से स्थायी मुक्ति

रायपुर, 30 जुलाई 2026

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए आर्थिक बचत, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त माध्यम बनकर सामने आई है। योजना का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को स्वच्छ ऊर्जा से जोड़ते हुए बिजली बिल के बोझ को कम करना तथा अतिरिक्त बिजली उत्पादन के माध्यम से आय का अवसर उपलब्ध कराना है। दुर्ग शहर के गया नगर, वार्ड क्रमांक 4 की निवासी श्रीमती संचिता ताम्रकार इस योजना का लाभ लेकर न केवल अपने परिवार का बिजली खर्च लगभग समाप्त करने में सफल हुई हैं, बल्कि अब अतिरिक्त बिजली उत्पादन कर आर्थिक लाभ की दिशा में भी आगे बढ़ रही हैं।

श्रीमती संचिता ताम्रकार बताती हैं कि कुछ समय पहले तक उनके परिवार को हर माह बिजली बिल का भुगतान करना पड़ता था। गर्मी के मौसम में बिजली की खपत बढ़ने से बिल भी अधिक आता था, जिससे घरेलू बजट प्रभावित होता था। इसी दौरान उन्हें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की जानकारी मिली। उन्होंने योजना की पूरी प्रक्रिया समझी और अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित कराया। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार से 78,000 रूपए तथा छत्तीसगढ़ शासन से 30,000 रूपए की सब्सिडी प्राप्त हुई। कुल 1.08 लाख रूपए की सरकारी सहायता मिलने से सोलर प्लांट की स्थापना आसान और किफायती हो गई। सोलर प्लांट स्थापित होने के बाद उनके घर की अधिकांश बिजली आवश्यकता सूर्य की ऊर्जा से पूरी होने लगी। अब उन्हें पहले की तरह हर महीने बिजली बिल की चिंता नहीं रहती। इसके साथ ही सोलर प्लांट से घर की आवश्यकता से अधिक बिजली का उत्पादन भी हो रहा है। यह अतिरिक्त बिजली नेट मीटरिंग प्रणाली के माध्यम से विद्युत वितरण कंपनी के ग्रिड में भेजी जा रही है। निर्धारित अवधि के बाद इस अतिरिक्त बिजली का आर्थिक लाभ भी उन्हें प्राप्त होगा।

श्रीमती ताम्रकार का कहना है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना ने उनके परिवार को केवल बिजली बिल से राहत ही नहीं दी, बल्कि भविष्य के लिए बचत का एक नया माध्यम भी उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि इससे स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा का उपयोग बढ़ता है और पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम होती है। उन्होंने जिले के अन्य नागरिकों से भी प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि जिनके घरों की छत उपलब्ध है, वे इस योजना का लाभ अवश्य लें। सरकार द्वारा दी जा रही आकर्षक सब्सिडी के कारण सोलर प्लांट लगाना पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान और किफायती हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!