August 1, 2026 9:59 pm

BREAKING NEWS

केंद्र सरकार के कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ को मिली 3,602 करोड़ रुपये की अग्रिम हिस्सेदारी : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच को मिल रही गति, राजमेरगढ़ और कबीर चबूतरा को पर्यटन, संस्कृति एवं जनजातीय विरासत के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में तेज हुए प्रयास डिजिटल सुशासन की नई मिसाल बना ‘सेवा सेतु’ – Aj Ki News मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सुशासन भावना को साकार कर रहा जिला प्रशासन, सुदूर वनांचल के बरलगान पारा तक बाइक से पहुंचे कलेक्टर ​’एक पेड़ मां के नाम’ केवल संदेश नहीं, देशव्यापी महाअभियान: राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा Panna Madrasa Molestation Case | CCTV Tampered; Maulvi Arrested Under POCSO

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि

रायपुर 1 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिकों पर किए गए कायराना हमले में सक्ती जिले के निवासी श्री दीपक रात्रे तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के निवासी श्री भूपेंद्र भैना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस जघन्य और अमानवीय आतंकी घटना की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि निर्दाेष नागरिकों को निशाना बनाना मानवता के विरुद्ध अपराध है और ऐसे कायराना कृत्य किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार शोकाकुल परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और मजबूती से खड़ी है। उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार की ओर से दोनों दिवंगत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर सरकार के अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्त की जाएगी, जो परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!