August 1, 2026 10:35 pm

BREAKING NEWS

Ujjain Police Digital Database: Hotels & Vendors Near Mahakal Temple केंद्र सरकार के कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ को मिली 3,602 करोड़ रुपये की अग्रिम हिस्सेदारी : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच को मिल रही गति, राजमेरगढ़ और कबीर चबूतरा को पर्यटन, संस्कृति एवं जनजातीय विरासत के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में तेज हुए प्रयास डिजिटल सुशासन की नई मिसाल बना ‘सेवा सेतु’ – Aj Ki News मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सुशासन भावना को साकार कर रहा जिला प्रशासन, सुदूर वनांचल के बरलगान पारा तक बाइक से पहुंचे कलेक्टर ​’एक पेड़ मां के नाम’ केवल संदेश नहीं, देशव्यापी महाअभियान: राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा

2 अगस्त को आयोजित होगा ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम

रायपुर, 1 अगस्त 2026

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार जांजगीर-चांपा जिले में 2 अगस्त 2026 (रविवार) को प्रातः 9 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

संयुक्त कलेक्टर एवं जिला खेल अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देशभर के लगभग 10 हजार स्थानों से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर युवाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के संबोधन के साथ ही ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ होगा।

उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, नशे के विरुद्ध जनभागीदारी को बढ़ावा देना तथा इसे एक व्यापक एवं सतत राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन के रूप में विकसित करना है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी, युवा एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होकर नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!