August 4, 2026 7:55 pm

BREAKING NEWS

Egypt Earthquake: मिस्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, 5.4 तीव्रता का आया भूकंप; आपातकालीन रेस्‍पॉन्‍स स‍िस्‍टम एक्‍ट‍िव ‘सोनार बांग्ला को जेल में बदल दिया, वे कह रहे हैं कि या तो दूसरे समूह में शामिल हो जाओ या जेल…’, ममता बनर्जी ने सुवेंदु सरकार पर बोला हमला Surya Grahan 2026: जानिए कब लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, क्या भारत में होगा इसका प्रभाव? जानें ज्योतिष महत्व Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? जानें अपनी राशि का हाल NCPI MPs Meet Suvendu Adhikari in Delhi Amid Recognition Row and Political Speculation बिहार के CM सम्राट चौधरी ने बांकीपुर उपचुनाव में जीत पर प्रशांत किशोर को दी जीत की बधाई, कहा- मैं जनता के इस निर्णय का सम्मान करते हुए…

Upcoming Cars in August 2026: दिल थाम के रखिए अगस्त में लॉन्च होने वाली हैं ये शानदार गाड़ियां, अभी जानिए नाम, फीचर्स और कीमत

Upcoming Cars in August 2026: जुलाई के महीने में कई शानदार गाड़ियां लॉन्च हुई जिनमें Maruti Suzuki Brezza Facelift, Nisaan Tekton, Honda ZR-V और Toyota Hilux के नाम शामिल हैं। लेकिन अगस्त के महीने में भी ऑटोमोबाइल बाजार थमने नहीं जा रहा है। इस महीने भी कई नई गाड़ियां लॉन्च होने जा रही हैं।

अगस्त में लॉन्च होने वाली गाड़ियां   

स्कोडा अपनी स्लाविया के नए फेसलिफ्ट वेरिएंट को भारत में 18 अगस्त को लॉन्च करेगी। कंपनी गाड़ी के डिजाइन में फ्रंट ग्रिल, एलईडी हेडलैम्प्स, बंपर और अलॉय व्हील्स में बदलाव करके Slavia को पेश करेगी। इसकी एक्स शोरूम कीमत 12 से 19 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। स्कोडा अपनी इस गाड़ी में 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, लेवल 2 एडास, फ्रंट पार्किंग सेंसर और बेहतर अपहोल्स्टरी जैसे फीचर्स दे सकती है। 

महिंद्रा अगस्त के महीने में स्कॉर्पियो का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुई है। कंपनी 15 अगस्त के अवसर पर Mahindra Scorpio N Facelift को लॉन्च कर सकती है। महिंद्रा स्कॉर्पियो के इस नए मॉडल में इंटीरियर के साथ एक्सटीरियर में भी कुछ बदलाव कर सकती है। एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें न्यू टू-टोन अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। तो वहीं इंटीरियर में नई इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन देखने को मिल सकती है। इसके अलावा और भी कुछ छोटे-मोटे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। Mahindra Scorpio N Facelift मॉडल की कीमत 13.49 लाख रुपये से लेकर 24.95 लाख रुपये तक रखी जा सकती है। 

महिंद्रा अपनी नई गाड़ी Vision-S को भी 15 अगस्त को लॉन्च करने की योजना बना रही है। बता दें कि Vision-S कंपनी का एक प्रोटोटाइप है जिसपर कंपनी काफी समय से काम कर रही है। ये कंपनी की एक और कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी। हालांकि कंपनी ने अभी इस गाड़ी के नाम का ऐलान नहीं किया है और महिंद्रा फिलहाल इसके निर्माण में लगी है। यह गाड़ी पेट्रोल, डीजल, और इलेक्ट्रिक तीनों वेरिएंट के साथ पेश हो सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!