August 4, 2026 9:29 pm

BREAKING NEWS

बिहार के CM सम्राट चौधरी ने बांकीपुर उपचुनाव में जीत पर प्रशांत किशोर को दी जीत की बधाई, कहा- मैं जनता के इस निर्णय का सम्मान करते हुए…

Bankipur by election: बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का नतीजा आ गया है। जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्‍हा को 18 हजार से ज्यादा वोटों से हराया दिया है। चुनाव आयोग के अनुसार कुल 32 राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर को 19,324 वोटों के साथ जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के गढ़ माने जाने वाले बांकीपुर में जन सुराज ने सेंधमारी कर दी है। इस बीच प्रशांत किशोर की शानदार जीत पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें बधाई दी है।

जनता के इस निर्णय का सम्मान करता हूं-सीएम सम्राट चौधरी

बांकीपुर विधानसभा सीट जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर की जीत के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर बधाई देते हुए कहा ‘लोकतंत्र के महापर्व में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनता ने जनसुराज को चुना है। मैं जनता के इस निर्णय का सम्मान करते हुए श्री प्रशांत किशोर जी को उनकी जीत पर हार्दिक बधाई देता हूं।

प्रशांत किशोर ने 19,853 वोटों से जीत दर्ज की

चुनाव आयोग के अनुसार बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में कुल 32 राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 19,853 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। उन्हें कुल 64,151 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार नीरज सिन्हा को 44,827 वोट मिले हैं, जबकि राजद के उम्मीदवार को 14,273 वोट मिले हैं, जो रेखा कुमारी तीसरे नंबर रहीं।

गौरतलब है कि बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में सिर्फ 34.16 फीसदी मतदान हुआ था, जो पिछली बार से करीब 7 फीसदी कम था। विधानसभा चुनाव 2025 में बांकीपुर सीट पर 41.39 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस उपचुनाव में कुल 25 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 23 पुरुष और दो महिला प्रत्याशी हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान के लिए 569 कंट्रोल यूनिट, 1,146 बैलेट यूनिट और 617 वीवीपैट का उपयोग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!