August 5, 2026 2:14 am

BREAKING NEWS

‘एक तरह का पागलपन…’, ईरान ने अमेरिका और इजरायल के एनर्जी ठिकानों को निशाना बनाने की खाई कसम, क्या ट्रंप नए हमले की कर रहे प्लानिंग? BREAKING: गुजरात से आई BJP के लिए खुशखबरी, मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में दर्ज की प्रचंड जीत, सतीश पटेल ने भिखाभाई को दी शिकस्त UP: सावन में नागिन का बदला! 2 दिन पहले जिस कमरे में नाग को मारा, उसी रूम में सांप ने दो मासूमों को डसा; 7 साल के बच्चे की मौत, इलाके में दहशत ‘हम उन पर जोरदार अटैक करेंगे, एक समय ऐसा आएगा जब…’, ईरान में तबाही मचाने की प्लानिंग कर रहे डोनाल्ड ट्रंप? जानिए कब होगा हमला Assam Floods: शिवसागर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम हिमंत सरमा, राहत शिविरों की स्थिति का लिया जायजा PM मोदी का VIDEO हटाने पर Meta माफी मांगने को तैयार, लेकिन संसदीय समिति सख्त, कहा- हटाने वाले की पहचान कर तय हो जिम्मेदारी

Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? जानें अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal 4 August 2026: आज का दिन कई राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। इसमें कुछ राशियों के लिए धन लाभ, पार्टनर संग टाइम स्पेंड और करियर में प्रगति के संकेत हैं।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके नए विचारों की सराहना होगी। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। शाम का समय प्रियजनों के साथ सुखद बीतेगा। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें।

वृषभ राशि

आज आर्थिक लिहाज से दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, हालांकि खान-पान में लापरवाही बरतने से बचें।

मिथुन राशि

आज आपको हर काम में समझदारी और सतर्कता बरतने की जरूरत है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। विवादों से जितना हो सके दूर रहें। किसी यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ समय बिता सकते हैं।

कर्क राशि

आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आपके काम की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां अच्छे से निभा पाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

सिंह राशि

आज आपका मान-सम्मान होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा और कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होंगे। किसी नए काम की शुरुआत के लिए आज का दिन शुभ है।

कन्या राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। किसी लंबी यात्रा का योग बन सकता है जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगी। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़े अधिक प्रयास की आवश्यकता होगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और फालतू के खर्चों पर लगाम लगाएं।

तुला राशि

आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने का है। किसी भी तरह के जोखिम भरे निवेश से बचें, पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। मानसिक रूप से थोड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन अपनों का सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। कार्यस्थल में अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी और पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। सामाजिक दायरे में आपकी तारीफ होगी।

धनु राशि

आज आपको अपनी कड़ी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है।

मकर राशि

आज कला, रचनात्मकता और शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन दिन है। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आज कोई भी कदम सोच-समझकर ही बढ़ाएं।

कुंभ राशि

आज आपका ध्यान घरेलू मामलों और सुख-सुविधाओं पर रहेगा। घर के रखरखाव की खरीदारी पर खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। शांत दिमाग से कम लेने पर सफलता मिलेगी।

मीन राशि

आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। भाई-बहनों या सहयोगियों से भरपूर मदद मिलेगी। छोटी दूरी की यात्रा संभव है। अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें।

यह भी पढ़ें: सावन के पहले सोमवार पर इन राशियों का चमकेगा भाग्य, मिलेगा धन लाभ और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!