August 5, 2026 2:15 am

BREAKING NEWS

‘एक तरह का पागलपन…’, ईरान ने अमेरिका और इजरायल के एनर्जी ठिकानों को निशाना बनाने की खाई कसम, क्या ट्रंप नए हमले की कर रहे प्लानिंग? BREAKING: गुजरात से आई BJP के लिए खुशखबरी, मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में दर्ज की प्रचंड जीत, सतीश पटेल ने भिखाभाई को दी शिकस्त UP: सावन में नागिन का बदला! 2 दिन पहले जिस कमरे में नाग को मारा, उसी रूम में सांप ने दो मासूमों को डसा; 7 साल के बच्चे की मौत, इलाके में दहशत ‘हम उन पर जोरदार अटैक करेंगे, एक समय ऐसा आएगा जब…’, ईरान में तबाही मचाने की प्लानिंग कर रहे डोनाल्ड ट्रंप? जानिए कब होगा हमला Assam Floods: शिवसागर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम हिमंत सरमा, राहत शिविरों की स्थिति का लिया जायजा PM मोदी का VIDEO हटाने पर Meta माफी मांगने को तैयार, लेकिन संसदीय समिति सख्त, कहा- हटाने वाले की पहचान कर तय हो जिम्मेदारी

Bankipur By Election: ‘जनता को सच्चाई पता नहीं है कि प्रशांत किशोर ही भाजपा के असली प्रत्याशी हैं…’, RJD सांसद मीसा भारती ने PK पर कसा तंज

Bankipur By Election: बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट में हुए उपचुनाव के नतीजे आज, यानी 3 अगस्त को मतों की गिनती जारी है। 28वें राउंड की गिनती के बाद बिहार की राजनीति में ‘बड़ा खेला’ होता नजर आ रहा है। भारतीय जनता पार्टी के गढ़ माने जाने वाले बांकीपुर में जन सुराज ने सेंधमारी कर दी है और प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। वहीं, BJP दूसरे नंबर पर तो RJD तीसरे नंबर पर चल रही है।

इस बीच बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में प्रशांत किशोर की बढ़त पर राजद सांसद मीसा भारती ने उनके पर जमकर तंज कसा है। मीसा भारती ने प्रशांत किशोर को भाजपा के असली प्रत्याशी बताते हुए कहा कि जनता को प्रशांत किशोर ने बहुत सारे वादे किए हैं जो कि असंभव है।

प्रशांत किशोर जीते, तो ये BJP की ही जीत है-मीसा भारती

राजद सांसद मीसा भारती प्रशांत किशोर पर तंज कसते हुए कहा “कहा जाए तो ये भाजपा के प्रत्याशी की हार है लेकिन प्रशांत किशोर यदि वहां जीत रहे हैं तो ये भाजपा की ही जीत है। वहां पर प्रत्याशी बदले गए, क्या कारण रहा कि प्रत्याशी बदले गए?… जनता को प्रशांत किशोर ने बहुत सारे वादे किए हैं, जो कि असंभव है। किसी भी पार्टी के सांसद हों, विधायक हों, उसके लिए ये सब कर पाना बहुत मुश्किल है।

प्रशांत किशोर ही भाजपा के असली प्रत्याशी हैं

उन्होंने आगे कहा कि बांकीपुर भाजपा का गढ़ है, जहां पिछले 35-40 सालों से कोई काम नहीं हुआ है, उसमें वे कह रहे हैं कि बच्चों को पटना के प्राइवेट स्कूल में भर्ती करवा देंगे। सरकारी स्कूलों में जाने की आवश्यकता नहीं है। जनता को सच्चाई पता नहीं है कि प्रशांत किशोर ही भाजपा के असली प्रत्याशी हैं। जनता को ये बात समझने में समय लगेगा, लेकिन जब वे जीत जाएंगे तो ये देखने को मिलेगा।’

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर में कर दिया ‘खेला’

बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना का अपडेट – 31 में से 28वें राउंड की गिनती के बाद, जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर 19419 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस बीच जनसुराज के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है। मतदान केंद्र के बाहर मिठाई बांटी जा रही है। वहीं, बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार दूसरे और RJD तीसरे नंबर पर चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!