August 5, 2026 1:59 pm

स्वच्छता पखवाड़ा: MY Bharat के नेतृत्व में जिलेभर में चला स्वच्छता अभियान, युवाओं ने लिया स्वच्छ भारत का संकल्प

रायपुर, 05 अगस्त 2026

MY Bharat  के नेतृत्व में जिलेभर में चला स्वच्छता अभियान, युवाओं ने लिया स्वच्छ भारत का संकल्प

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat) जशपुर द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा (1 से 15 अगस्त 2026) के तहत जिलेभर में स्वच्छता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रम और स्वच्छता शपथ का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में जशपुर के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) घोलेंग में विद्यार्थियों एवं युवाओं की सहभागिता से व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई तथा सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प कराया गया।

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत बगीचा विकासखंड के रामकृष्ण आश्रम, तपकरा स्थित छात्रावास, फरसाबहार विकासखंड तथा मनोरा विकासखंड में भी MY Bharat के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इन कार्यक्रमों में स्थानीय युवाओं, विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

MY Bharat के प्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों से दैनिक जीवन में स्वच्छता को व्यवहार का हिस्सा बनाने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। अभियान का उद्देश्य युवाओं में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हुए जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ भारत के संकल्प को और अधिक मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!