August 7, 2026 1:53 am

छत्तीसगढ़ में मानसून की स्थिति: राज्य में अब तक 99.2% सामान्य वर्षा दर्ज

रायपुर,05 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ में इस वर्ष मानसून की स्थिति कुल मिलाकर सामान्य और संतोषजनक बनी हुई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 5 अगस्त 2026 तक जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 1 जून से अब तक औसतन 584.8 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो कि इस अवधि की सामान्य औसत वर्षा (589.5 मिमी) का 99.2 प्रतिशत है। प्रदेश में 5 अगस्त को राज्य का दैनिक औसत 12.1 मिमी दर्ज किया गया।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ और नारायणपुर में अधिक बारिश

आंकड़ों के अनुसार, औसत के मुकाबले प्रतिशत के लिहाज से सबसे अधिक वर्षा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में हुई है, जहाँ सामान्य औसत (450.5 मिमी) के मुकाबले 186.2% (838.6 मिमी) बारिश दर्ज की गई है। वहीं कुल वर्षा की मात्रा के मामले में नारायणपुर जिला सबसे आगे है, जहाँ अब तक 1004.1 मिमी (141.1%) वर्षा हो चुकी है।

इसके अलावा महासमुंद (139.3%), रायपुर (130.0%), गरियाबंद (128.9%), जांजगीर-चांपा (124.9%), बालोद (121.2%), बलौदाबाजार (116.8%), बलरामपुर (115.0%), दुर्ग (114.1%), सक्ती (114.0%) और धमतरी (112.9%) जिलों में भी सामान्य से काफी बेहतर बारिश दर्ज की गई है।

सरगुजा और सुकमा में सामान्य से कम बारिश

प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। सरगुजा जिले में औसत का महज 65.1% (288.2 मिमी) और सुकमा में 67.2% (545.0 मिमी) बारिश ही दर्ज हुई है। इसके अलावा जशपुर (69.1%), बीजापुर (70.4%), कांकेर (71.1%), मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (75.0%), बेमेतरा (76.9%), बस्तर (77.4%) और कबीरधाम (81.6%) जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से कम बना हुआ है।

राज्य के सभी 33 जिलों में 1 जून से 5 अगस्त 2026 तक सरगुजा संभाग के सरगुजा में 288.2 मिमी (65.1%), सूरजपुर में 522.3 मिमी (87.7%), बलरामपुर में 542.1 मिमी (115.0%), जशपुर में 409.9 मिमी (69.1%), कोरिया में 495.1 मिमी (93.1%) तथा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 483.6 मिमी (92.3%) वर्षा दर्ज की गई है।

रायपुर संभाग के रायपुर जिले में 637.4 मिमी (130.0%),बलौदाबाजार में 653.6 मिमी (116.8%), गरियाबंद में 717.6 मिमी (128.9%), महासमुंद में 743.0 मिमी (139.3%) और धमतरी में 642.5 मिमी (112.9%) बारिश हुई है।

बिलासपुर संभाग के बिलासपुर में 603.4 मिमी (107.6%), मुंगेली में 545.7 मिमी (101.1%), रायगढ़ में 565.5 मिमी (92.1%), सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 838.6 मिमी (186.2%), जांजगीर-चांपा में 763.8 मिमी (124.9%), सक्ती में 619.7 मिमी (114.0%), कोरबा में 588.9 मिमी (92.7%) तथा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 545.5 मिमी (95.1%) वर्षा दर्ज की गई है।

दुर्ग संभाग के दुर्ग जिले में 501.0 मिमी (114.1%), कबीरधाम में 362.9 मिमी (81.6%), राजनांदगांव में 516.6 मिमी (100.6%), मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 528.6 मिमी (75.0%), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 403.2 मिमी (95.3%), बालोद में 682.3 मिमी (121.2%) और बेमेतरा में 343.4 मिमी (76.9%) वर्षा हुई है।

बस्तर संभाग के बस्तर जिले में 558.6 मिमी (77.4%), कोंडागांव में 588.2 मिमी (89.0%), कांकेर में 567.4 मिमी (71.1%), नारायणपुर में 1004.1 मिमी (141.1%), दंतेवाड़ा में 745.9 मिमी (98.2%), सुकमा में 545.0 मिमी (67.2%) तथा बीजापुर में 745.9 मिमी (70.4%) बारिश दर्ज की गई है।

 

कृषि गतिविधियों को मिली रफ्तार

मध्य छत्तीसगढ़ और मैदानी इलाकों में बेहतर और संतुलित बारिश होने से धान की रोपाई और अन्य कृषि कार्यों में काफी तेजी आई है। वहीं उत्तर और दक्षिण के जिन जिलों में औसत से कम बारिश दर्ज हुई है, वहाँ आपदा प्रबंधन विभाग और कृषि विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!