August 6, 2026 12:04 am

BREAKING NEWS

बलिया के विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित; विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने जताया शोक ‘लू से बचना है तो पिएं कुत्ते के मांस का सूप’, उत्तर कोरिया की किम जोंग सरकार की सलाह से दुनिया हैरान संसद का विशेष सत्र नहीं बुलाया जाएगा, लोकसभा में इसी हफ्ते पेश हो सकता है FCRA बिल, जानिए क्या है इसमें प्रावधान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

जशपुर से 204 श्रद्धालु प्रभु श्री रामलला दर्शन के लिए अयोध्या रवाना

रायपुर, 5 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या स्थित प्रभु श्री रामलला के निःशुल्क दर्शन के लिए लगातार भेजा जा रहा है।

योजना के 14 वें चरण में जशपुर जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों, नगर पंचायतों एवं सियानगुड़ी से चयनित 204 श्रद्धालुओं को अयोध्या के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर शुभ यात्रा के लिए रवाना किया।

जशपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगा राम भगत एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्रीमती पिंकी गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

योजना के तहत अब तक जशपुर जिले के 2,856 श्रद्धालु अयोध्या जाकर प्रभु श्री रामलला के दर्शन का लाभ प्राप्त कर चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं के आवागमन, आवास एवं भोजन सहित संपूर्ण यात्रा व्यय का वहन छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किया जाता है, जिससे प्रदेश के अधिक से अधिक श्रद्धालु बिना किसी आर्थिक बोझ के अयोध्या धाम की पवित्र यात्रा कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!