August 6, 2026 1:27 pm

UP में बारिश का कहर, प्रतापगढ़ में मकान ढहने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; CM योगी ने लिया घटना का संज्ञान

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में गुरुवार तड़के हुए एक दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली गांव में करीब 100 साल पुराना जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के लोग घर में सो रहे थे। हादसे में परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है। तेज आवाज के साथ मकान ढहते ही चीख-पुकार मच गई और ग्रामीण मदद के लिए मौके पर दौड़े।

प्रतापगढ़ में भारी बारिश के बीच एक मकान ढहने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। मकान काफी पुराना और जर्जर हालात में था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक टीमों के साथ मिलकर मलबा हटाने का काम शुरू किया। कई घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार तड़के करीब दो बजे अचानक मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए और मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी, फायर ब्रिगेड की टीम समेत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में जुट गए और मलबा हटाया। परिवार के एक सदस्य को सुरक्षित बच लिया गया, जबकि 6 लोगों की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद प्रतापगढ़ में हुए इस हादसे का संज्ञान लिया। सीएम ने मृतकों के शोकसंतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों का समुचित उपचार करवाने के निर्देश दिए।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!