November 14, 2026 6:45 pm

BREAKING NEWS

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, घातक गेंदबाज गुरनूर बराड़ स्क्वाड में शामिल, कुलदीप यादव रिलीज अमेरिका में आसमान से हटा ‘ग्राउंड स्टॉप’ संकट: कब से सामान्य होंगी उड़ानें, ट्रंप प्रशासन के अधिकारी ने दिया बड़ा अपडेट नालसा के DAWN अभियान के अंतर्गत बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति किया गया जागरूक अंडर-19 एशिया कप फाइनल: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने पाकिस्तान के खिलाफ जड़ी तूफानी फिफ्टी, फाइनल में दिखाया जलवा महाकाल मंदिर में VIP प्रोटोकॉल पर बवाल, विधायक पुत्र ने चांदी द्वार तक बनाई रील; 5 लाख का जुर्माना कोटा मेडिकल कॉलेज में प्रसूता की मौत से हड़कंप, बारां से रेफर होकर आई थी 31 वर्षीय महिला

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

 

रायपुर, 9 अगस्त 2026

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री श्री केदार कश्यप के सख्त निर्देशों के बाद वन विभाग ने वन्यजीव तस्करों और शिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में मोहला वनमंडल के दक्षिण मानपुर क्षेत्र में सांभर का शिकार करने वाले तीन आरोपियों को रंगे हाथ पकड़कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

वनमण्डलाधिकारी श्री दिनेश कुमार पटेल ने बताया कि विगत 6 अगस्त की शाम को वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम पंचायत बागडोगरी के रेंगाटोला गांव (तहसील औंधी) में कुछ लोग सांभर का मांस पका रहे हैं। सूचना मिलते ही दक्षिण मानपुर के परिक्षेत्र अधिकारी और मानपुर के उपवनमंडलाधिकारी ने सर्च वारंट लेकर तुरंत मौके पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पका हुआ मांस बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि खेत में फंसे सांभर के बच्चे की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की गई थी।

वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियोंकृकाजूराम (पिता मसरूराम), रघुराम (पिता मनीराम) और राहुल (पिता सुकलु) को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सी.जी.एम.) न्यायालय, अंबागढ़ चौकी में पेश किया। न्यायालय ने तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में राजनांदगांव जेल भेजने का आदेश जारी कर दिया है।

इस संदर्भ में वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीवों के संरक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शिकारियों के खिलाफ ऐसे ही कड़े कदम उठाए जाते रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!