August 9, 2026 7:56 pm

BREAKING NEWS

सावन में गूंजा बाबा केदार का जयकारा, लोकगायिका पूनम सती ने लॉन्च किया गढ़वाली शिव भजन ‘जय हो केदारनाथ’

देहरादून। प्रसिद्ध लोकगायिका पूनम सती का सावन के पावन अवसर पर गढ़वाली में शिव भजन का एक वीडियो एलबम शुक्रवार को।लांच किया गया।

चार मिनट से अधिक के शिव भजन में बाबा केदारनाथ की महिमा को बेहद भक्ति भाव से गाया।

‘जय हो केदारनाथ’ शिव पूजन एलबम में गंगा, कांवड़िए व भोले बाबा के मंदिरों को बेहद प्रभावशाली ढंग से कैमरे में कैद किया गया है।

गढ़वाली शिव भजन ‘जय हो केदार’ म्यूजिक एलबम का संगीत रामेश्वर गैरोला ने दिया। शिव भजन भगवती प्रसाद उपाध्याय ने लिखा। और निर्माता दिनेश सती हैं।
लोकगायिका पूनम सती ने बताया कि गढ़वाली में शिव की महिमा से जुड़े भजन एलबम में उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों में शूट किया गया। और सावन के शुभ अवसर पर भोले के भक्तों को समर्पित किया गया।

गौरतलब है कि लोकगायिका पूनम सती के गढ़वाली गीतों के अलावा देवी देवताओं की भक्ति गीत भी बहुत लोकप्रिय हैं। स्टेज पर मां नन्दा देवी की स्तुति विशेष रूप से पसंद की जाती रही है।

‘जय हो केदार ‘ शिव पूजन गढ़वाली एलबम लांच करते हुए पूनम सती ने देवभूमि व देश दुनिया के प्रशंसको व पूरी टीम का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!