August 11, 2026 1:18 am

Ranchi Protest: छात्रों पर लाठीचार्ज-आंसू गैस के बाद झारखंड सरकार की बढ़ी मुश्किलें, अब BJP ने किया बंद का ऐलान, CM सोरेन का अगला कदम क्या?

Ranchi Protest: JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्र सोमवार,10 अगस्त को विधानसभा का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिला।

सोमवार को विधानसभा घेराव के दौरान गेट तक पहुंचे छात्रों पर पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्च किया और आंसू गैस छोड़े, जिसके बाद छात्रों और सरकार के बीच आर-पार की लड़ाई में तब्दील हो गया। पुलिसकर्मियों की बर्बरता पर छात्रों ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

इस बीच छात्रों पर लाठीचार्ज-आंसू गैस के बाद झारखंड सरकार की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है, क्योंकि बीजेपी ने मंगलवार, 11 अगस्त को झारखंड बंद का ऐलान किया है। ऐसे में अब सवाल है कि CM सोरेन का अगला कदम क्या होगा?

प्रशासन और छात्रों के बीच जबरदस्त टकराव

छात्रों ने जब विधानसभा घेराव के लिए कूच किया तो प्रशासन और छात्रों के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिला। पुलिसकर्मियों द्वारा छात्रों पर लाठी चार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले तक छोड़े गए।

शाम होते-होते छात्रों पर फिर से लाठीचार्ज किया गया, जिसके बाद छात्रों के सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। एक अन्य छात्रा ने कहा कि एक तरफ झारखंड सरकार ‘महिला सम्मान योजना’ चलाती है, तो दूसरी तरफ ये लोग माताओं-बहनों के साथ मारपीट करते फिरते हैं।’

BJP ने किया झारखंड बंद का ऐलान

रांची कि सड़कों पर छात्रों के खिलाफ बर्बरता को देखते हुए अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भी आक्रामक हो गई है। छात्रों पर लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के बाद बीजेपी ने मंगलवार, 11 अगस्त को झराखंड बंद का ऐलान किया है। हालांकि, इस बीच रांची में जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी।

BJP झराखंड ने एक्स पर लिखा ‘JPSC एवं JSSC परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ पिछले 16 दिनों से शांतिपूर्ण सत्याग्रह कर रहे छात्रों ने विधानसभा घेराव का आह्वान किया था। कांग्रेस सरकार में छात्रों के साथ हुई इस बर्बर कार्रवाई के विरोध में भारतीय जनता पार्टी, झारखंड ने 11 अगस्त को झारखंड बंद का आह्वान किया है।’

CM सोरेन ने छात्रों से की अपील

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों को संबोधित करते हुए एक्स पर लिखा ‘आपने अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाई। लोकतंत्र में अपनी बात रखने का आपका अधिकार है और आपकी आवाज़ का सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी है।’

आगे उन्होंने लिखा ‘सरकार ने आपकी बात सुनी है। हमारे सरकार के वरिष्ठ मंत्रीगण आपसे लगातार संवाद करते रहे हैं और मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि आपकी मांगों पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई होगी। पिछले कुछ दिनों में आपने देखा है कि दोषी चाहे कोई भी हो, सरकार ने किसी को भी बख्शा नहीं है। हमारा स्पष्ट उद्देश्य है कि व्यवस्था में ऐसी कमियां दूर हों, जिससे भविष्य में किसी भी छात्र को परेशानी न उठानी पड़े।’

आगे उन्होंने कहा ‘आप झारखंड का भविष्य हैं। आपकी आवाज़ को नजरअंदाज करना नहीं, उसे सुनना और आपकी समस्याओं का समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है। मैं अपनी बात दोहराऊंगा कि आइए, संवाद और विश्वास के साथ मिलकर इस मुद्दे का समाधान करें।’

ये भी पढ़ें: ‘पुलिस ने मुझे इतनी जोर से धक्का दिया कि… सरकार बर्थडे पार्टी मना रही है’, आंसू गैस और लाठीचार्ज के दौरान क्या-क्या हुआ? स्टूडेंट्स ने बताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!