August 11, 2026 9:26 am

Columbia Earthquake: कोलंबिया में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, मृतकों की संख्या पहुंची 100 के पार; संकट की घड़ी में इन देशों ने बढ़ाया मदद का हाथ

Columbia Earthquake: दक्षिणी अमेरिकी देश ⁠कोलंबिया में सोमवार सुबह 7.4 तीव्रता का एक बेहद शक्तिशाली और भीषण भूकंप आया, जिसने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण कई बहुमंजिला इमारतें ढह गईं, जिससे बड़ी संख्या में लोग मलबे के नीचे दब गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विनाशकारी भूकंप में अब तक कम से कम 132 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है, और मलबे से लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है।

भूकंप के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मची हुई है। राहत और बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटी है। वहीं राहत अभियान में सेना को भी लगाया गया है। सरकार ने स्थिति देखते हुए इमरजेंसी की घोषणा कर दी है।

घरों से बाहर निकले डरे-सहमे लोग

अमेरिकी भूवैज्ञानिक के अनुसार, भूकंप का केंद्र पश्चिमी कोलंबिया के चोको क्षेत्र में स्थित सैन जोसे  डेल पालमार के पास था। वहीं भूकंप का केंद्र जमीन के करीब 107 किलोमीटर नीचे था। इस भूकंप के तेज झटके कोलंबिया के कई हिस्सों में महसूस किए गए। झटकों से डरे और सहमे लोग आनन-फानन में अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए। यह भूकंप इतना भयानक था कि इसका असर पड़ोसी देश इक्वाडोर में भी महसूस किया गया।

दिल कचोटने वाली तस्वीरें आई सामने

भूकंप की रूह कंपा देने वाली तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों ने दिल कचोट कर रख दिया है।

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने संभाली कमान

कोलंबिया में आए भूकंप के बाद नवनिर्वाचित राष्ट्रपति अलेबार्डो डे ला एस्प्रीएला ने सरकार आपदा प्रतिक्रिया की कमान सीधे अपने हाथों में ले ली है।

कोलंबिया में आए भूकंप से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में इस मुश्किल घड़ी में कई देशों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है, जिसमें फ्रांस, यूक्रेन, इटली समेत अन्य देश शामिल हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!