
MG Hector को भारतीय बाजार में लॉन्च हुए 7 वर्ष पूरे हो गए हैं। कंपनी ने अपनी इस मिड साइज़ SUV को भारत में सन 2019 में लॉन्च किया था। तब से अब तक इस गाड़ी के प्रति लोगों की चाहत कम नहीं हुई है। अब इस अवसर पर कंपनी ग्राहकों के लिए खास ऑफर लेकर आई है जिससे MG की यह गाड़ी अब सस्ती कीमत में ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो गई है।
एनिवर्सरी ऑफर के अनुसार एमजी हेक्टर खरीदने वाले ग्राहकों को कंपनी 60,000 रुपये तक के लाभ दे रही है जिनमें एक्सचेंज बेनिफिट्स, लॉयल्टी रिवॉर्ड्स, कॉर्पोरेट बेनिफिट्स और एनिवर्सरी डिस्काउंट शामिल हैं।
बता दें कि MG Hector भारत की पहली इंटरनेट SUV कार है। इसी वर्ष की शुरुआत में JSW MG Motor India ने MG Hector का नया मॉडल लॉन्च किया था। इस नए मॉडल में नया स्टाइल, बेहतर टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड कम्फर्ट फीचर्स दिए गए हैं। नई हेक्टर में नई ग्रिल, स्कल्प्ट बंपर्स और अलॉय व्हील्स के साथ सेलाडॉन ब्लू और पर्ल व्हाइट जैसे 2 कलर्स हैं जो गाड़ी को जबरदस्त लुक देते हैं।
यह गाड़ी अब 2 प्रकार के इंटीरियर के साथ उपलब्ध है जिनमें 7-सीटर वेरिएंट के लिए डुअल-टोन अर्बन टैन थीम और 5-सीटर वैरिएंट के लिए डुअल-टोन आइस ग्रे थीम मिलती है।
नई Hector में इंफोटेनमेंट सिस्टम में भी बदलाव किया गया है। इस मिड साइज़ एसयूवी गाड़ी में सेगमेंट में सबसे बड़े 14-इंच HD पोर्ट्रेट टचस्क्रीन मिलती है जो स्मार्ट बूस्ट टेक्नोलॉजी से लैस है। बता दें कि यह टेक्नोलॉजी बेहतर प्रोसेसिंग पावर देती है, जिससे यूज़र इंटरफ़ेस स्मूद, तेज़ और आसान हो जाता है।
नई MG Hector रेंज की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹11.99 लाख है। कंपनी ग्राहकों को 84 महीने (7 साल) तक की अवधि के लिए ऑन-रोड कीमत का 100 प्रतिशत फ़ंडिंग भी प्रदान करने का ऑफर दे रही है।









