August 12, 2026 9:31 pm

BREAKING NEWS

रामलला दर्शन के लिए राजनांदगांव से अयोध्या धाम रवाना हुई विशेष ट्रेन, श्रद्धालुओं में उत्साह ‘संसद में आइए, अमित शाह पार्लियामेंट के आंगन में आकर जवाब देंगे क्या, जिन लोगों का IQ इतना लो…’, राहुल गांधी पर भड़कीं कंगना रनौत Asia First Desert-Themed Night Safari Project in Gujarat Surya Grahan 2026: कुछ ही घंटे में लगेगा सूर्यग्रहण, सूतक काल मान्य होगा या नहीं, क्या होगी अवधि… जानिए हर सवाल का जवाब कौन होगा राम मंदिर का CEO? 5300 आवेदनों में 18 उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट, IAS-IPS समेत 8 अफसरों ने दिए इंटरव्यू, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट भी शामिल कैश कांड में जस्टिस वर्मा पर लगे तीनों आरोप हुए साबित, सबूतों से हुई छेड़छाड़… समिति की रिपोर्ट पेश, अभी भी नहीं मिले इन सवालों के जवाब

‘हर घर तिरंगा‘ अभियान के तहत प्रभारी मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा बाइक रैली को किया रवाना

रायपुर, 12 अगस्त 2026

स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ मनाने के उद्देश्य से गौरेला पेन्ड्रा मरवाही में ’हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत आज भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कलेक्टोरेट परिसर से तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा हाथों में थामे बाइक और स्कूटी सवारों का उत्साह देखते ही बन रहा था। रैली के दौरान गूंजते देशभक्ति के नारों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।

तिरंगा बाइक रैली में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देश के प्रति सम्मान, समर्पण और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

तिरंगा बाइक रैली का शुभारंभ कलेक्टोरेट परिसर से हुआ। यहां से रैली दुर्गा चौक पेंड्रा होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम, थाना गौरेला तक पहुंचा। मार्ग में लोगों ने उत्साह के साथ रैली का स्वागत किया। बाइक और स्कूटी पर सवार प्रतिभागियों के हाथों में लहराता तिरंगा स्वतंत्रता दिवस के उल्लास और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बनकर दिखाई दिया। रैली के दौरान ’भारत माता की जय’ सहित देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि राष्ट्रध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है।

तिरंगे के सम्मान के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से जिलेवासियों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया गया। रैली में शामिल लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान सपूतों को स्मरण करते हुए राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाने का संकल्प लिया।
प्रभारी मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जिलेवासियों से ’हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय सहभागिता करने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा इसे सम्मानपूर्वक अपने घरों पर फहराकर प्रत्येक नागरिक राष्ट्र के प्रति अपनी भावना को अभिव्यक्त कर सकता है।

जनभागीदारी से मजबूत होगा राष्ट्रप्रेम का भाव

रैली में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों की सहभागिता ने अभियान को व्यापक जनभागीदारी प्रदान की। विभिन्न वर्गों के लोगों ने एक साथ तिरंगा लेकर रैली में भागीदारी की और ’एकता में विविधता तथा भाईचारे’ की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर मरवाही विधायक एवं उपाध्यक्ष, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण श्री प्रणव कुमार मरपच्ची, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, नगर पालिका गौरेला अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे, कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

रैली के माध्यम से जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को देशभक्ति, उत्साह और गरिमा के साथ मनाने का संदेश दिया गया। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिले में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का यह आयोजन राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी का प्रेरक संदेश बनकर सामने आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!