August 12, 2026 9:32 pm

BREAKING NEWS

रामलला दर्शन के लिए राजनांदगांव से अयोध्या धाम रवाना हुई विशेष ट्रेन, श्रद्धालुओं में उत्साह ‘संसद में आइए, अमित शाह पार्लियामेंट के आंगन में आकर जवाब देंगे क्या, जिन लोगों का IQ इतना लो…’, राहुल गांधी पर भड़कीं कंगना रनौत Asia First Desert-Themed Night Safari Project in Gujarat Surya Grahan 2026: कुछ ही घंटे में लगेगा सूर्यग्रहण, सूतक काल मान्य होगा या नहीं, क्या होगी अवधि… जानिए हर सवाल का जवाब कौन होगा राम मंदिर का CEO? 5300 आवेदनों में 18 उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट, IAS-IPS समेत 8 अफसरों ने दिए इंटरव्यू, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट भी शामिल कैश कांड में जस्टिस वर्मा पर लगे तीनों आरोप हुए साबित, सबूतों से हुई छेड़छाड़… समिति की रिपोर्ट पेश, अभी भी नहीं मिले इन सवालों के जवाब

शहादत को सलाम, हर घर तिरंगे के नाम: बीजापुर में गूंजा देशभक्ति का संदेश

रायपुर, 12 अगस्त 2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत बीजापुर जिले में देशभक्ति से ओतप्रोत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय और सभी ब्लॉक मुख्यालयों में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। “भारत माता की जय” और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

बीजापुर जिला लंबे समय तक माओवाद से प्रभावित रहा है। 31 मार्च 2026 को जिले के नक्सल मुक्त होने के बाद यह पहला स्वतंत्रता दिवस है, इसलिए इस बार का उत्सव जिले के लिए विशेष महत्व रखता है।

देश की रक्षा के लिए जवानों का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा

जिले को नक्सलवाद से मुक्त कराने के दौरान शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए संबंधित क्षेत्रों के एसडीएम और अन्य अधिकारी उनके घर पहुंचे। अधिकारियों ने शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात की, उन्हें तिरंगा भेंट किया और उनके साहस व बलिदान को नमन किया स अधिकारियों ने कहा कि देश की रक्षा के लिए जवानों का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनका साहस और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।

तिरंगा रैली में बच्चों और नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

जिलेभर में निकली तिरंगा रैली में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। रैली के दौरान बच्चों और नागरिकों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गर्व की भावना व्यक्त की।

स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय एकता, गौरव और देशभक्ति की भावना के साथ मनाएं

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने जिलेवासियों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय एकता, गौरव और देशभक्ति की भावना के साथ मनाएं। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रप्रेम का संदेश पहुंचाना है।

बीजापुर में इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस केवल आजादी का उत्सव नहीं, बल्कि शांति की स्थापना और देश के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का भी महत्वपूर्ण अवसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!