August 15, 2026 12:47 am

BREAKING NEWS

मेलोनी वाले बयान पर राहुल गांधी और संदीप दीक्षित को विदेश मंत्रालय की फटकार, कहा- इटली के साथ हमारे संबंध मजबूत टनल हादसे में घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, बेहतर इलाज के दिए निर्देश Indian Army Procurement: Tata & NIBE Sign Loitering Munition Systems Deal VIRAL VIDEO: ‘सुनसान जगह ले जा रहा था, मैंने मारा तब भी नहीं रुका…’, Rapido ड्राइवर से बचने के लिए चलती स्कूटी से कूदने वाली लड़की का फूटा गुस्सा अमित शाह के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल कर बुरे फंसे राहुल गांधी, लोकसभा विशेषाधिकार समिति ने भेजा नोटिस, इस तारीख तक देना होगा जवाब वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने सिंदूर पार्क में भारत विभाजन विभीषिका की छायाचित्र प्रदर्शनी का किया अवलोकन

महतारी वंदन योजना: रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन की सौगात, महिलाओं के चेहरे खिले

प्रतिमाह की नियमित सहायता राशि परिवार के लिए उपयोगी: मंजू राजपूत

रायपुर 14 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना का संचालन किया जा रहा है।  मुंगेली जिले की अनेक महिलाएं इस राशि का उपयोग स्वरोजगार एवं परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में कर रही हैं। इसी कड़ी में रक्षाबंधन के पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा योजना की 30वीं किस्त के रूप में पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 01 हजार रूपए की राशि अंतरित की गई। योजना के तहत अब तक प्रत्येक पात्र महिला को 30 किस्तों में कुल 30 हजार रूपए की आर्थिक सहायता मिल चुकी है। त्योहार से पहले खाते में राशि पहुंचने से महिलाओं में विशेष खुशी का माहौल है।

जिले के लोरमी तहसील अंतर्गत ग्राम झाफल निवासी श्रीमती मंजू राजपूत ने बताया कि योजना के माध्यम से नियमित रूप से मिलने वाली राशि परिवार के लिए आर्थिक संबल बनी है। श्रीमती मंजू राजपूत इस राशि का उपयोग खेती-किसानी से जुड़े कार्यों में करती हैं, जिससे कृषि कार्यों में आवश्यक खर्च पूरा करने में परिवार को मदद मिलती है। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि ने महिलाओं को अपनी जरूरतों के साथ-साथ परिवार की आर्थिक आवश्यकताओं में योगदान देने का अवसर दिया है। नियमित आर्थिक सहायता से खेती-किसानी के कार्यों में सहयोग मिलता है और परिवार के खर्चों का बोझ भी कुछ हद तक कम होता है।

महतारी वंदन योजना महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ उनके आत्मविश्वास और आर्थिक भागीदारी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना की राशि का उपयोग महिलाएं अपनी जरूरतों, परिवार के खर्च और आजीविका से जुड़े कार्यों में कर रही हैं। इससे परिवार की आर्थिक व्यवस्था में महिलाओं की भूमिका और भागीदारी को भी मजबूती मिल रही है। श्रीमती मंजू राजपूत ने योजना का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षाबंधन जैसे पर्व से पहले खाते में राशि मिलना खुशी की बात है। नियमित रूप से मिलने वाली यह सहायता उनके परिवार के लिए उपयोगी साबित हो रही है और खेती-किसानी के कार्यों में भी सहयोग दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!