August 15, 2026 8:35 pm

उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सराहनीय कार्य के लिए अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान – शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया गया सम्मानित

देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बहेरा कुसमी रहा प्रथम

रायपुर, 15 अगस्त 2026

उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व जिले में पूरे उत्साह, उमंग, गौरव और गरिमामय वातावरण में समारोहपूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय बेमेतरा स्थित ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित स्वतन्त्रता दिवस मुख्य समारोह में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के पश्चात पुलिस एवं अन्य प्लाटूनों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया। पूरे मैदान में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय गौरव का वातावरण दिखाई दिया।

मुख्य अतिथि श्री विजय बघेल ने ध्वजारोहण के पश्चात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। उन्होंने अपने संदेश में प्रदेश के विकास, सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राज्य के नागरिकों की खुशहाली के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने उल्लास और उमंग के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारों को आसमान में छोड़कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

परेड का निरीक्षण कर जवानों का बढ़ाया उत्साह

स्वतंत्रता दिवस समारोह की परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक श्री प्रवीण कुमार खलको ने किया। मुख्य अतिथि श्री विजय बघेल ने परेड का निरीक्षण किया। परेड में जिला पुलिस बल पुरुष, जिला पुलिस बल महिला, एनसीसी पुरुष, एनसीसी महिला, स्काउट-गाइड तथा रेडक्रॉस के दल शामिल हुए। विभिन्न प्लाटूनों ने अनुशासन, कदमताल और देशभक्ति की भावना के साथ शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत किया।

परेड के दौरान जवानों द्वारा हर्ष फायर किया गया तथा राष्ट्रपति की जयकारा के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। परेड में शामिल जवानों, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड एवं रेडक्रॉस के विद्यार्थियों ने अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना का प्रभावी प्रदर्शन किया। उपस्थित नागरिकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्य अतिथि श्री विजय बघेल द्वारा सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीद परिवारों का सम्मान

स्वतंत्रता दिवस समारोह में देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों तथा शहीद जवानों के परिवारजनों को मुख्य अतिथि द्वारा शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में स्व. श्री कृपाराम आ. दीना, स्व. श्री मुंजन आ. सुखभजन सिंह, स्व. श्री रामदास आ. चौनदास, स्व. श्री लक्ष्मण प्रसाद वैघ आ. रामलाल, स्व. श्री अवध राम आ. उन्नतराम कुर्मी, स्व. श्री मल्लूराम आ. दीनदयाल, स्व. श्री बुधराम आ. दीना, स्व. श्री मुकुटराम आ. नारायण, स्व. श्री खम्हन लाल आ. गोवर्धन तथा स्व. श्री कलीराम आ. सदाशिव के परिजन शामिल रहे।

इसी प्रकार लोकतंत्र सेनानी (मीसाबंदी) स्व. श्री महेश तिवारी आ. रामसनेही तिवारी की ओर से श्रीमती शारदा तिवारी का भी सम्मान किया गया। शहीद जवानों के परिजनों को भी शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीद परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके त्याग एवं बलिदान को नमन किया गया।

देशभक्ति से सराबोर सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

समारोह का सबसे आकर्षक एवं भावपूर्ण पक्ष स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम, स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।

विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में देश के वीर सपूतों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम की झलक देखने को मिली। गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों को भाव-विभोर कर दिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संकलित परिणाम में प्रथम स्थान पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बहेरा कुसमी, द्वितीय स्थान कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बेमेतरा तथा तृतीय स्थान अम्बो पब्लिक स्कूल बेमेतरा को प्राप्त हुआ।

परेड में जिला पुलिस बल का दबदबा

स्वतंत्रता दिवस समारोह में आयोजित परेड में प्रथम स्थान जिला पुलिस बल प्लाटून नंबर 01, द्वितीय स्थान जिला पुलिस बल प्लाटून नंबर 02 तथा तृतीय स्थान नगर सेना प्लाटून नंबर 03 को प्राप्त हुआ।

इसी प्रकार जूनियर डिवीजन में प्रथम स्थान शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमेतरा एनसीसी (प्लाटून नंबर 04) को प्राप्त हुआ। द्वितीय स्थान स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बेमेतरा रेडक्रॉस (प्लाटून नंबर 07) तथा तृतीय स्थान एलंस सैनिक स्कूल बीजाभाट सैनिक (प्लाटून नंबर 06) को मिला। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्लाटूनों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय पर्व में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की रही गरिमामय उपस्थिति

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू, कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं एवं पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल की गरिमामय उपस्थिति रही। वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री अजय साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती प्रेमलता पद्माकर, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश भारद्वाज, सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!