September 12, 2026 11:54 pm

BREAKING NEWS

मंदिर में पूजा कराई, गंगाजल पिलाया और फिर दी अंतिम संस्कार की अनुमति Bihar Bullet Train: 760 KM का सफर सिर्फ 3 घंटे में! बिहार के इन प्रमुख स्टेशनों से गुजरेगी हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन; देखें रूट मैप की पूरी डिटेल बॉक्स ऑफिस महामुकाबला: 37वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ को पछाड़ शनिवार को शाम 6 बजे तक कमा डाले इतने करोड़ WhatsApp Ghost Mode: बिना नंबर दिखाए चलाएं व्हाट्सएप! अपनी पहचान छिपाने के ये 4 तरीके बदल देंगे आपका चैटिंग एक्सपीरियंस मुस्लिम संत, मक्का यात्रा और दाढ़ी में छिपाए 7 बीज: आखिर भारत की धरती पर कैसे आई थी पहली कॉफी UP Fake Teachers Action: यूपी में फर्जी शिक्षकों पर गिरी गाज, लौटानी होगी पाई-पाई सैलरी; 15 साल की नौकरी भी नहीं बचा पाई, बेसिक शिक्षा विभाग का कड़ा आदेश

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

रायपुर, 19 अगस्त 2026

 स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

 स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर में आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली । बैठक में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की मौजूदा स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई की व्यवस्था तथा मरीजों को दी जा रही अन्य सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की गई। अधिकारियों से जिलेवार जानकारी लेते हुए यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक भी जरूरी दवाएं और चिकित्सा सुविधाएं समय पर पहुंचें, जिससे आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

स्वास्थ्य मंत्री ने समीक्षा बैठक मे सेवाओं को और अधिक बेहतर एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। अस्पतालों में स्वच्छता व्यवस्था को हर हाल में दुरुस्त रखने, आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार मिले, इसके लिए कार्ययोजना के अनुसार अमल करने को कहा गया। इसके साथ ही चिकित्सा उपकरणों के रखरखाव, स्टाफ की उपस्थिति और मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से हिदायत दी गई कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित रूप से इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!