चित्रकूट में 4 फरवरी तक स्कूलों की छुट्टी के निर्देश,इन बातों को ध्यान में रखते हुए लिया गया निर्णय

चित्रकूट: जहां एक ओर प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के लिए लाखों श्रद्धालु उमड़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौनी अमावस्या के पर्व के बार भी चित्रकूट में अभी भी श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. श्रद्धालु अब आगामी बसंत पंचमी के स्नान को लेकर चित्रकूट की पावन धरती पर पहुंचने लगे हैं.

इस दौरान बड़ी संख्या में लोग चित्रकूट के रास्ते प्रयागराज भी जा रहे हैं, जिसके चलते जिले के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। बीच बीच में जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है, कि आम जनजीवन प्रभावित भी हो रहा है.

स्कूलों में दो दिन की छुट्टी की घोषणा

वही जिले में बढ़ते यातायात जाम और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चित्रकूट के जिला प्रशासन ने भी एक अहम निर्णय लिया है.जिसमें जिला कलेक्टर शिवशरण अप्पा जी एन ने निर्देश जारी 4 फरवरी तक जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है.उन्होंने यह फैसला बच्चों को जाम से होने वाली असुविधा से बचाने के लिए लिया गया है.


वही चित्रकूट डीएम शिवशरण अप्पा जी एन ने  जानकारी दी कि मौनी अमावस्या आई भीड़ व आगामी बसंत पंचमी के पर्व को आने वाले भीड़ को देखते हुए .इस मौके पर लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में स्नान करने प्रयागराज पहुंचते हैं. इस बार श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या पहले ही चित्रकूट से होकर निकल रही है.जिसमें बीच बीच में जाम की स्थिति पैदा हो जाती है जिसके कारण यह निर्णय लिया गया है.

उन्होंने आगे बताया कि प्रशासन के द्वारा विशेष इंतजाम


श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है. ट्रैफिक को डायवर्ट करने के साथ-साथ प्रमुख चौराहों पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है.प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष पर्वों के दौरान अनावश्यक यात्रा करने से बचें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?