March 13, 2026 7:18 pm

Mauganj:कुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पलटी, 7 घायल

मऊगंज कलेक्टर और पुलिस टीम ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा

Mauganj। प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो जीप रविवार दोपहर पिपराही पहाड़ में पलट गई, जिससे वाहन में सवार 7 यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव और जिला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

कैसे हुआ हादसा?

घटना दोपहर करीब 3 बजे की है, जब बोलेरो वाहन (क्रमांक MP 53 TA 1046) प्रयागराज से सीधी जिले के ग्राम बारी, थाना बहरी की ओर जा रही थी। जैसे ही गाड़ी मऊगंज जिले के पिपराही पहाड़ पहुंची, वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। बोलेरो में एक ही परिवार के कई सदस्य सवार थे, जो हादसे में घायल हो गए।

प्रशासन ने किया रेस्क्यू

हादसे की जानकारी मिलते ही मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव, पुलिस प्रशासन और हनुमाना थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल अमिलिया, जिला सीधी में भर्ती कराया।

घायलों की हालत स्थिर

डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। प्रशासन ने उनके बेहतर इलाज के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए हैं।

पहाड़ी रास्तों पर प्रशासन की अपील

इस हादसे के बाद प्रशासन ने कुंभ से लौट रहे यात्रियों से अपील की है कि वे पहाड़ी और घुमावदार रास्तों पर वाहन सावधानी से चलाएं और ओवरलोडिंग से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?