August 23, 2026 1:29 pm

एनसीईआरटी की पुस्तकों के हिंदी अनुवाद में योगदान पर उत्तराखंड के डॉ. अंकित जोशी सम्मानित

एनसीईआरटी की पुस्तकों के हिंदी अनुवाद पर डा. अंकित सम्मानित

राज्य ब्यूरो, जागरण देहरादून : राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी), नई दिल्ली की नई पाठ्यपुस्तकों के हिंदी रूपांतरण में उत्तराखंड के शिक्षक डा. अंकित जोशी के योगदान की सराहना की गई है। डा. जोशी कक्षा सात सामाजिक विज्ञान भाग-एक व भाग-दो तथा कक्षा आठ सामाजिक विज्ञान भाग-एक व भाग-दो की हिंदी अनुवाद टीम के सदस्य रहे हैं।

एनसीईआरटी के सामाजिक विज्ञान शिक्षा विभाग ने 12 अगस्त को पत्र भेजकर उनके योगदान के लिए धन्यवाद और प्रशंसा व्यक्त की। विशेष रूप से कक्षा सात भाग-दो की पुस्तक ‘समाज का अध्ययन : भारत और उसके आगे’ के हिंदी अनुवाद में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया गया।

एनसीईआरटी ने उनके विद्वतापूर्ण लेखन, विषय की गहरी समझ और कार्य के प्रति समर्पण की सराहना की है। डा. जोशी ने मूल अंग्रेजी सामग्री के भाव और शैक्षणिक अवधारणाओं को बनाए रखते हुए विद्यार्थियों के स्तर के अनुरूप सहज एवं मानक हिंदी में रूपांतरण में योगदान दिया।

उत्तराखंड के शिक्षाविद् डॉ. अंकित जोशी को एनसीईआरटी की नई पाठ्यपुस्तकों के हिंदी रूपांतरण में योगदान के लिए प्रशंसा पत्र मिला। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विकसित कक्षा सात और आठ की सामाजिक विज्ञान पुस्तकों के अनुवाद में योगदान दिया।

डॉ. जोशी एनसीईआरटी की कक्षा सात और आठ की सामाजिक विज्ञान पुस्तकों के हिंदी अनुवाद टीम के सदस्य रहे हैं। उन्होंने मूल अंग्रेजी सामग्री को विद्यार्थियों के स्तर के अनुरूप सहज और मानक हिंदी में रूपांतरित किया। एनसीईआरटी ने 12 अगस्त 2026 को उन्हें औपचारिक पत्र भेजा है।

पत्र में कक्षा सात भाग-दो की पुस्तक समाज का अध्ययन : भारत और उसके आगे, में उनके योगदान को रेखांकित किया गया। जोशी राजकीय इंटर कॉलेज, बुरांसखंडा, देहरादून में राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!