November 11, 2026 12:11 am

BREAKING NEWS

राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट भोपाल पूर्व IAS हत्याकांड में बड़ा खुलासा, केयरटेकर को जेल भेजा; हत्या के बाद सिलिंडर ब्लास्ट की रची थी साजिश गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण बॉलीवुड हस्तियों को धमकी और फायरिंग पर फडणवीस सख्त, बोले- धमकाने वालों के साथ उनके आकाओं को भी ढूंढ निकालेंगे कवर्धा में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सपरिवार मनाया गोवर्धन पूजा का पर्व, गौ माता को खिलाया प्रसाद

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी का जीवन पूरे भारतवर्ष के लिए प्रेरणा का विषय : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी

रायपुर, 28 अगस्त 2026

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी आज संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित सारंगढ़ बिलाईगढ़ में जिला स्तरीय कलश वंदन अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने संत रविदास जी के जीवन और उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कलश वंदन अभियान के तहत निकाले जाने वाले रथों को पीली झंडी दिखाकर रवाना किया तथा विधिवत रूप से कलश वंदन अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी को नमन करते हुए उनके सामाजिक समरसता, समानता और मानव कल्याण के संदेश को याद किया।

मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन और उनके विचार पूरे भारतवर्ष के लिए प्रेरणा का विषय हैं। उन्होंने समाज में भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना से ऊपर उठकर समानता, प्रेम, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया। उनका जीवन हमें समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान और सभी के कल्याण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित कलश वंदन अभियान उनके विचारों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजनों से समाज में सामाजिक समरसता, एकता और सद्भाव की भावना और मजबूत होती है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!