November 2, 2026 8:04 am

BREAKING NEWS

हूती विद्रोहियों का यमन के अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल पर भीषण मिसाइल हमला, सुरक्षा के चलते एयर इंडिया ने 14 नवंबर तक रोकीं उड़ानें जायसवाल का खाता खुला नहीं, पडिक्कल-जुरेल ने संभाली पारी; न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले दिन इंडिया ए का स्कोर 291/7 उद्योग, रोजगार, कृषि, दुग्ध उत्पादन, पर्यटन और विरासत के संरक्षण में सबसे आगे मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ.यादव ‘अंपायर ही पक्षपाती हो तो खेलने का क्या मतलब…’ CEC ज्ञानेश कुमार पर बरसे सचिन पायलट, कहा- चुनाव आयोग के खिलाफ हैं पर्याप्त सबूत ट्रंप के विवादित बोल और रैलियों से क्या डूबेगी रिपब्लिकन पार्टी की नैया या फिर चलेगा ट्रंप का जादू Hong Kong Sixes 2026: यूएई ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट में भारत को मिली लगातार दूसरी शर्मनाक हार

सूरतगढ़ में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से बहराइच के युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

राजस्थान के सूरतगढ़ में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से बहराइच के सुजौली निवासी युवक शेरू की मौत हो गई। हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

सुजौली (उत्तर प्रदेश)। बहराइच राजस्थान के सूरतगढ़ में रोजी-रोटी के लिए रह रहे बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र के बाजार टोला निवासी एक युवक की अचानक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

परिवार के साथ सूरतगढ़ में रहकर करता था काम

बाजार टोला निवासी शेरू पुत्र मंजूर अपने परिवार के साथ सूरतगढ़, राजस्थान में रहकर काम करता था। बताया जा रहा है कि वह ठेकेदारी के साथ-साथ एक दुकान का संचालन भी करता था। इसी दौरान सड़क पर मौजूद पानी से भरे गड्ढे में गिरने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम

घटना के बाद मौके पर मौजूद शेरू के साथियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को बहराइच स्थित उसके पैतृक गांव सुजौली लाया जा रहा है।

शनिवार रात तक गांव पहुंचने की संभावना

परिजनों के मुताबिक शेरू का शव शनिवार रात तक गांव पहुंचने की संभावना है। शव के गांव पहुंचने का परिजन इंतजार कर रहे हैं। युवक की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गया पीछे

बताया जा रहा है कि शेरू अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गया है। उसकी असमय मौत के बाद परिवार के सामने बच्चों की परवरिश और भविष्य की चिंता खड़ी हो गई है। परिजन इस घटना से गहरे सदमे में हैं।

बाजार टोला में शोक की लहर

युवक की असमय मौत से बाजार टोला सहित आसपास के ग्रामीणों में भी गहरा दुख है। हादसे की जानकारी के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजन शेरू के शव के गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   बिहार में एंबुलेंस के गुप्त तहखाने से 2,160 बोतल शराब बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!