November 1, 2026 11:30 pm

BREAKING NEWS

नेतन्याहू को हटाने का अरब पार्टियों का प्लान, विपक्ष को समर्थन का ऐलान पाकिस्तान ने रचा इतिहास: ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका को 3 विकेट से रौंदकर की टीम इंडिया के 24 साल पुराने महा-वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या में गीत-संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां राज्य स्थापना दिवस पर विशेष : छत्तीसगढ़ के 26 वर्ष- संघर्ष, संकल्प और सर्वांगीण विकास की स्वर्णिम गाथा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस:नवा रायपुर के राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, राहुल गांधी के दौरे से पहले जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा, परीक्षा और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में 12 सितंबर को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम प्रस्तावित है जिसमें लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे। इस दौरान राहुल गांधी पेपर लीक समेत कई मुद्दों पर छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है एवं बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही है।

एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी हैं तो वहीं राहुल गांधी के आगमन को लेकर भी राजनीतिक बयानबाजी जारी है। इस बीच, छात्रों की समस्याओं और शिक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

जीतू पटवारी ने कहा कि गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मां अहिल्या की नगरी इंदौर से एक नई शुरुआत होने जा रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के नेता प्रतिपक्ष के रूप में लगातार छात्रों की समस्याओं को उठा रहे हैं और शिक्षा के माध्यम से देश की प्रगति का एक नया नैरेटिव तैयार करना चाहते हैं।

पटवारी ने परीक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, लगाए गंभीर आरोप

पटवारी ने परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में करीब 50 बार परीक्षाएं निरस्त हुई हैं और 152 बार पेपर लीक की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर इन व्यवस्थागत कमियों में सुधार कब होगा। पटवारी ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में सरकारी शिक्षा व्यवस्था लगभग खत्म हो चुकी है। स्कूली शिक्षा का रिकॉर्ड चिंताजनक है और बड़ी संख्या में विद्यार्थी दसवीं तक भी नहीं पहुंच पा रहे हैं।

स्कूलों और कॉलेजों की स्थिति पर पटवारी ने जताई चिंता

एमपी कांग्रेस अध्यक्ष ने पटवारी भर्ती घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों के कारण बेरोजगारी बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ भी भेदभाव हो रहा है। निजी स्कूलों और कॉलेजों की स्थिति पर भी पटवारी ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि शिक्षा नीति के दायरे में आने वाले निजी संस्थानों में भी करीब 80 प्रतिशत की स्थिति दयनीय है। दिल्ली में हुए छात्र आंदोलन और कोटा में छात्रों से जुड़े आंदोलनों का उल्लेख करते हुए उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर पटवारी ने कहा कि प्रदेशभर से कार्यकर्ताओं के आने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि अनुमति मौखिक रूप से मिल गई है, लिखित अनुमति समय पर नहीं मिली तो कांग्रेस सड़क पर कार्यक्रम करेगी।

वहीं, इंदौर के मास्टर प्लान को लेकर पटवारी ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस इसे बड़ा मुद्दा बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि करीब 50 हजार लोग इंदौर से भोपाल जाकर सरकार से मुलाकात करेंगे। पटवारी ने कहा कि इंदौर लंबे समय से मास्टर प्लान का इंतजार कर रहा है और नया मास्टर प्लान तीन महीने के भीतर जारी किया जाना चाहिए।

इंदौर मास्टर प्लान को लेकर पटवारी ने भाजपा सरकार को घेरा

वहीं, इंदौर के मास्टर प्लान को लेकर पटवारी ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस इसे बड़ा मुद्दा बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि करीब 50 हजार लोग इंदौर से भोपाल जाकर सरकार से मुलाकात करेंगे। पटवारी ने कहा कि इंदौर लंबे समय से मास्टर प्लान का इंतजार कर रहा है और नया मास्टर प्लान तीन महीने के भीतर जारी किया जाना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!