November 2, 2026 8:09 am

BREAKING NEWS

हूती विद्रोहियों का यमन के अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल पर भीषण मिसाइल हमला, सुरक्षा के चलते एयर इंडिया ने 14 नवंबर तक रोकीं उड़ानें जायसवाल का खाता खुला नहीं, पडिक्कल-जुरेल ने संभाली पारी; न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले दिन इंडिया ए का स्कोर 291/7 उद्योग, रोजगार, कृषि, दुग्ध उत्पादन, पर्यटन और विरासत के संरक्षण में सबसे आगे मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ.यादव ‘अंपायर ही पक्षपाती हो तो खेलने का क्या मतलब…’ CEC ज्ञानेश कुमार पर बरसे सचिन पायलट, कहा- चुनाव आयोग के खिलाफ हैं पर्याप्त सबूत ट्रंप के विवादित बोल और रैलियों से क्या डूबेगी रिपब्लिकन पार्टी की नैया या फिर चलेगा ट्रंप का जादू Hong Kong Sixes 2026: यूएई ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट में भारत को मिली लगातार दूसरी शर्मनाक हार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से की भेंट

मध्यप्रदेश में वस्त्र एवं टेक्सटाइल क्षेत्र के विस्तार और निवेश संभावनाओं पर हुई सार्थक चर्चा

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से भेंट की। इस दौरान मध्यप्रदेश में वस्त्र एवं टेक्सटाइल क्षेत्र के विस्तार, निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक विकास तथा रोजगार सृजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में वस्त्र उद्योग के लिए उपलब्ध संभावनाओं और राज्य सरकार द्वारा उद्योग एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों से केंद्रीय वस्त्र मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने प्रदेश में टेक्सटाइल सेक्टर को और अधिक गति प्रदान करने तथा इस क्षेत्र में नए निवेश आकर्षित करने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय की सचिव श्रीमती नीलम शमी राव,मध्यप्रदेश सरकार के आवासीय आयुक्त रश्मि अरुण शमी तथा  केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!